Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फर्स्‍ट लेडी मेलेनिया और इवांका के साथ कोनवे भी बनीं फैशन आइकन

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sat, 21 Jan 2017 02:35 PM (IST)

    अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी मेलेनिया ट्रंप हों या फिर उनके प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली केलयाने कोनवे या फिर ट्रंप की बेटी इवांका हर किसी का आ ...और पढ़ें

    फर्स्‍ट लेडी मेलेनिया और इवांका के साथ कोनवे भी बनीं फैशन आइकन
    फर्स्‍ट लेडी मेलेनिया और इवांका के साथ कोनवे भी बनीं फैशन आइकन

    वाशिंगटन (रॉयटर)। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने की धूम सभी जगहों पर सुनाई दी, लेकिन इस दौरान जो इंसान सबसे अधिक चर्चा में रहा वह थीं अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलेनिया ट्रंप। मेलेनिया अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुईंं कि उनके चर्चे हर जगह होने लेग। हालांकि उनकी यह ड्रेेस खासतौर पर इसी दिन के लिए तैयार की गई थी। मेलेनिया की ड्रेस ने किसी को बीतेे दौर की याद दिलाई तो किसी ने इसको नए और पुराने दौर का कॉकटेल बताया।

    स्पेशल मौके के लिए स्पेशल आउटफिट

    मेलेनिया ट्रंप की यह ड्रेस प्रसिद्ध डिजायनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन की थी। उन्होंने इनॉग्रल बॉल के मौके पर इसी ड्रेस को पहना था। शाार्ट-नी ड्रे्स के साथ उन्होंने इसकी ही मैचिंंग के शूू और केप-नैक जैकेट के साथ कलर का लॉन्ग ग्लव्स पहने हुई थी। इस आउटफिट के साथ मेलेनिया सोशल मीडिया की बड़ी कवरेज भी बन गई है।


    डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी इन बातों से जीत लिया अमेरिकियों का दिल

    कोनवे ने किया आकर्षित

    इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान की पूर्व प्रवक्ता केलयाने कोनवे की ड्रेस ने भी सभी को काफी आकर्षित किया। इस मौके पर उन्होंने लाल हैट के साथ सफेद और नीले रंग का मिलिट्री स्टाइल का कोट पहना। कोनवे की पोशाक पर तीन घंटे में करीब 28 हजार ट्वीट आए।

    नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी पर रूस में जश्न का माहौल

    इवांका भी रहीं बेहद खास

    वहीं इनॉग्रल बॉल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के हाथों हारी हिलेरी क्लिंटन ने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का डिजायन किया हुआ क्रीम कलर का कोट और सफेद पेंटसूट पहना था। ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने इस मौके पर ऑस्कर डी ला रेंटा का डिजायन किया हुआ सफेद पेंटसूट पहना, जबकि दूसरी बेटी टिफनी ट्रंप ने भी सफेद ड्रेस पर सफेद रंग का कोट पहनना ही पसंद किया।

    खबरें और भी


    अमेरिका में शुरू हुआ ट्रंप युग, राष्ट्रपति बनते ही ओबामाकेयर पर चला हथौड़ा

    महिलाओं के बीच खलनायक की छवि से उबारने में इस महिला ने की थी ट्रंप की मदद