विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब शायद सुलझ जाए लापता एमएच 370 विमान की गुत्थी

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 02:52 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 02:53 PM (IST)

एमएच 370 की तलाश में जुटी आस्ट्रेलिया की एक टीम को भारतीय महासागर में 58 हार्ड ऑब्जेक्ट्स मिले हैं। हालांकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

क्वालालांपुर। एमएच 370 की तलाश में जुटी आस्ट्रेलिया की एक टीम को भारतीय महासागर में 58 हार्ड ऑब्जेक्ट्स मिले हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह हिंद महासागर में गिरे मलेशियाई विमान के टुकड़े हैं या फिर महासागर में उभरी कोई सख्त चट्टान। मलेशिया के यातायात मंत्री लियोत्वांग लाई का कहना है कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले वह इस बात को पुख्ता करना चाहेंगे कि आखिर यह हार्ड ऑब्जेक्टस लापता विमान का हिस्सा हैं या कुछ और हैं।

लेकिन हिंद महासागर में मिले इन ऑब्जेक्टस से कुछ उम्मीद यह भी जगी है कि शायद छह माह से लापता मलेशियाई विमान का कुछ सुराग मिल जाएगा। लाई ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि इस लापता विमान को तलाशने में गो फोनिक्स जहाज लगातार काम कर रहा है। इस लापता विमान को लेकर कई जानकार लगातार काम कर रहे हैं। हिंद महासागर में इसकी तलाश के लिए सोनार सर्वे किया जा रहा है। इससे पहले इस तरह का सर्च ऑपरेशन इस पूरे इलाके में कभी नहीं चला है। इस सर्वे के माध्यम से पानी के अंदर काफी गहराई तक की जानकारी तलाश में जुटे लोगों के पास पहुंच जाती है।

गौरतलब है कि बीजिंग जा रहा मलेशिया एयरलाइंस का बोइंग 777-200 विमान उड़ान के कुछ समय के बाद ही राडार से गायब हो गया था। इस विमान में कुल 239 लोग सवार थे जिसमें पांच भारतीय, एक इंडो केनेडियन और करीब 154 चीनी नागरिक थे। यह विमान क्वालालांपुर से बीजिंग की उड़ान पर था। इसके लापता होने के पीछे आशंका यह जताई गई है कि संभवत: यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर हिंद महासागर में गिर गया होगा। दुनिया के विमानन इतिहास में इतनी बड़ी मिस्ट्री अब तक नहीं हुई है कि इतने समय के बाद भी विमान का कुछ पता नहीं चला हो। इस विमान के साथ क्या हुआ यह कोई नहीं जानता है।

पढ़ें: इस तरह लापता हुआ था एमएच 370 विमान

लापता विमान में सवार थे अपहरणकर्ता!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।