विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट ने बोलचाल के शब्दों को समझाने वाली तकनीक बनाया

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Wed, 19 Oct 2016 10:17 PM (IST)

कंपनी के मुख्य वैज्ञानिक जियूडांग हुआंग के अनुसार यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मानव क्षमता की बराबरी करने जैसा कार्य है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ताओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ऐसी तकनीकी विकसित की है, जो मनुष्य की तरह ही आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले शब्दों की पहचान करने में सक्षम होगी। इस तकनीकी से उन लोगों को मदद मिलेगी जिन्हें एक सामान्य व्यक्ति की तरह इन शब्दों को सुनने, समझने और बोलने में दिक्कत होती है।

माइक्रोसॉफ्ट आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस एंड रिसर्च द्वारा तैयार यह तकनीकी समान या मामूली सी गलतियों के साथ उसी तरह की इबारत तैयार करने में सक्षम है जैसी कि पेशेवर लोग तैयार करते हैं। ज्यादातर मामलों में मनुष्य और सिस्टम में गलतियों का प्रतिशत समान है। कंपनी के मुख्य वैज्ञानिक जियूडांग हुआंग के अनुसार यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह मानव क्षमता की बराबरी करने जैसा कार्य है। इस सिस्टम के चलते कंप्यूटर भी वैसे ही शब्दों का चयन और उनका इस्तेमाल करेगा जैसा कि मनुष्य का मस्तिष्क करता है। इस तरह का सिस्टम तैयार करने के लिए कई कंपनियां कार्य कर रही थीं। कई दशक के प्रयास के बाद माइक्रोसॉफ्ट के हाथ यह सफलता आई है। इस सिस्टम के व्यवहार में आने से कारोबार, सरकार, राजनीति और प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।

पढ़ेंः माइक्रोसॉफ्ट ने मनुष्य जैसा भाषण तैयार करने वाला सिस्टम बनाया