यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आइएस के नियंत्रण वाले शहर पलमीरा पर सेना का कब्जा
रूसी हवाई हमलों की मदद से सीरियाई सेना आइएस को लगातार एक बाद दूसरे इलाके से खदेड़ रही है। पलमीरा को कब्जे में लेने के बाद सेना ने रविवार को अल-करातिन शहर को भी अपने नियंत्रण में कर लिया।

बेरुत। रूसी हवाई हमलों की मदद से सीरियाई सेना आइएस को लगातार एक बाद दूसरे इलाके से खदेड़ रही है। पलमीरा को कब्जे में लेने के बाद सेना ने रविवार को अल-करातिन शहर को भी अपने नियंत्रण में कर लिया।
यह ऐतिहासिक शहर से तकरीबन सौ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। सुरक्षाबल कई दिशाओं से घुसे थे। फिलहाल बारूदी सुरंग को हटाने का काम चल रहा है। यह शहर पहाड़ी से घिरी है, जिसे सीरियाई सेना ने अपने नियंत्रण में कर लिया था।

