विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है दुनिया के सबसे महंगे टायरों का सेट, दाम सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 15 Jun 2016 07:45 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jun 2016 08:07 PM (IST)

यह दावा किया गया कि इस टायर सेट को गिनीज रिका‌र्ड्स में शामिल किया गया है। इन्हें दुबई के ट्रेड फेयर में 4.01 करोड़ रुपये में बेचा गया।

News Article Hero Image

दुबई, प्रेट्र : दुनिया के सबसे महंगे कार के चार टायरों का एक सेट चार करोड़ रुपये में बेचा गया। इन चार टायरों पर 24 कैरट का सोना और हीरे जड़े गए हैं। इन्हें गिनीज बुक ऑफ रिका‌र्ड्स में सबसे महंगे टायर सेट के रूप में दर्ज किया गया है। इन टायरों को अनिवासी भारतीय के स्वामित्व वाली एक कंपनी ने बनाया है।

दुबई की जेड टायर्स ने इस तरह के टायरों वाले पहले सेट को विकसित किया था। अपनी वेबसाइट पर कंपनी ने कहा कि टायरों की सजावट दुनिया के बेहतरीन ज्वेलरियों ने की थी। यह दावा किया गया कि इस टायर सेट को गिनीज रिका‌र्ड्स में शामिल किया गया है। इन्हें दुबई के ट्रेड फेयर में 4.01 करोड़ रुपये में बेचा गया। कंपनी इस धनराशि को जेनिसेस फाउंडेशन को दान करेगी। फाउंडेशन के संस्थापक और जेड टायर्स के मालिक ने कहा, 'रमजान के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए जेड टायर्स चार करोड़ रुपये दान करेगी। यह फाउंडेशन दुनियाभर में शिक्षा की बेहतरी पर केंद्रित है।'

अमेरिका ने शुरू की भारतीय टायरों के खिलाफ एंटी-डंपिंग जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।