विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुहाजिर होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा मुशर्रफ को : अल्ताफ

By Edited By:
Updated: Sat, 04 Jan 2014 05:56 PM (IST)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ के बचाव में उतरे मुतैहिदा कौमी मुवमेंट के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि मुहाजिर [भारत से आए रि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ के बचाव में उतरे मुतैहिदा कौमी मुवमेंट के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि मुहाजिर [भारत से आए रिफ्यूजी] होने की वजह से मुशर्रफ को निशाना बना कर परेशान किया जा रहा है।

सिंध प्रांत के हैदराबाद में शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए अल्ताफ हुसैन ने कहा कि आप मुशर्रफ, जो एक मुहाजिर है, के साथ क्या कर रहे हैं? अगर आप चाहते हैं तो उन्हें सजा दीजिए लेकिन उन लोगों को क्यों छोड़ा जा रहा है जिन लोगों ने मार्शल लॉ आदेश को भूमि पर अमली जाम पहनाया था। उन्हें भी सजा दी जानी चाहिए।

पढ़ें: कोर्ट जाते वक्त मुशर्रफ को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर

अल्ताफ ने दावा करते हुए कहा कि पूर्व सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी, पूर्व चीफ जस्टिस इफ्तखार चौधरी और अन्य जज भी इसमें शामिल थे। गौरतलब है कि हुसैन लंदन में रहते हैं लेकिन समय समय पर अपने समर्थकों को फोन पर संबोधित करते रहते हैं। अल्ताफ हुसैन भी मुहाजिर हैं। मुशर्रफ भी दिल्ली से पाकिस्तान आए थे।

पूर्व जनरल मुशर्रफ पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। अगर वह इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें उम्रकैद से मौत की सजा तक हो सकती है। अल्ताफ हुसैन ने 1947 में बटवारे के दौरान भारत से पाकिस्तान आए उर्दू भाषी मुहाजिरों के लिए एक अलग राज्य की भी मांग की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर