विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नासा ने मंगल की चट्टान का रहस्य सुलझाया

By Edited By:
Updated: Sat, 15 Feb 2014 05:24 PM (IST)

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जेली डोनट (एक प्रकार का अमेरिकी खाद्य पदार्थ) से मिलते जुलते मंगल ग्रह की चट्टान का रहस्य सुलझा लिया है। नासा की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाश्िागटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जेली डोनट (एक प्रकार का अमेरिकी खाद्य पदार्थ) से मिलते जुलते मंगल ग्रह की चट्टान का रहस्य सुलझा लिया है। नासा की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि जनवरी के प्रारंभ में ऑपरच्यूनिटी रोवर के सामने आयी यह चट्टान रोवर के एक पहिए से तोड़े गए बड़े चट्टान का टुकड़ा है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल ये चंट्टान चार सेंटीमीटर की है, जिसके किनारे सफेद और केंद्र लाल रंग का है। इसे 'पिनैकल आइलैंड' नाम दिया गया है। आठ जनवरी को इसका चित्र देखे जाने के बाद इसको लेकर हलचल बढ़ गई थी। नासा के जेट प्रोपलशन लेबोरेटरी के शोधकर्ताओं का दावा है कि अब इस चट्टान के रहस्य को सुलझा लिया गया है। रोवर ने कुछ और तस्वीरें भेजी हैं जिससे पता चलता है कि यह चट्टान कहां से आयी।

पढ़ें : मंगल पर पानी की मौजूदगी के मिले सुराग