Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुलाम कश्मीर में नवाज की पार्टी को दो तिहाई सीटें

    By anand rajEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2016 08:39 PM (IST)

    गुलाम कश्मीर के नौवें विधानसभा के लिए गुरुवार को हुए चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लाहौर। गुलाम कश्मीर के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने जबरदस्त जीत हासिल की है। पार्टी ने 41 में से 30 सीट हासिल कर दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर लिया है।

    गुलाम कश्मीर के नौवें विधानसभा के लिए गुरुवार को हुए चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। संसदीय प्रणाली के तहत वर्ष 1975 में पहली बार यहां चुनाव कराया गया था। 26 राजनीतिक दलों की ओर से 423 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जबकि 26 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

    मुख्य मुकाबला पीएमएल-एन, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ (पीटीआइ) और मुस्लिम कांफ्रेंस के बीच था। वर्ष 2011 के चुनाव में गुलाम कश्मीर में सरकार बनाने वाली पीपीपी को इस बार महज दो सीटें ही मिलीं।

    ये भी पढ़ेंः मुझे इंतजार है कश्मीर के पाकिस्तान बनने काः नवाज शरीफ

    मुस्लिम कांफ्रेंस को तीन और पीटीआइ को महज दो सीटों पर जीत नसीब हुई। चुनाव सेना की निगरानी में संपन्न हुआ था। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बधाई संदेश में एक बार फिर से जहर उगला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आवाम आजादी की लड़ाई में गुलाम कश्मीर की जनता के साथ है।

    ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहांं क्लिक करें

    ये भी पढ़ेंः दुुनिया की सभी खबरों के लिए यहांं क्लिक करें

    खबरें और भी