Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोटो लेने की कोशिश करने पर नवाज के सुरक्षाकर्मियों ने की महिला से बदसलूकी

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2016 02:51 PM (IST)

    लंदन में मौजूद नवाज शरीफ के सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला से उस वक्‍त बदसलूकी की जब वह उनकी फोटो लेने की कोशिश कर रही थी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लंदन। लंदन के एक शॉपिंग माॅॅल में खरीददारी कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला से उस वक्त बदसलूकी की जब वह पाक पीएम के साथ अपनी फोटो खींचने की कोशिश कर रही थी। शरीफ की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियोंं ने उस महिला से न सिर्फ उसका फोन छीन लिया बल्कि उसको काफी कुछ बुरा-भला भी कहा। इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसको लेकर सुरक्षाकर्मियों की चौतरफा आलोचना हो रही है। वहीं पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने कहा हैै कि नवाज ऐसे वक्त लंदन में छुट्टिया मना रहे हैंं और शॉपिंग कर रहे हैं, जब पूर्वी सीमा पर जबरदस्त तनाव है1

    मीडिया में आई खबरों के मुताबिक लंदन स्थित डेटा साइंटिस्ट शोएब तैमूर ने ट्वीट किया है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर एक परिचित ने नवाज शरीफ को शॉपिंग करते हुए देखा। शरीफ खुद को एक पाकिस्तानी नागरिक की ओर से अप्रोच किए जाने पर घबरा गए। उनकी सुरक्षा टीम ने महिला को ऐसा करने से रोका। हैरोड्स के सुरक्षाकर्मी स्टाप ने महिला से उसका फोन ले लिया।

    तैमूर का ये भी कहना है कि महिला से ये सवाल किया गया कि वो स्टोर में किसी मर्द साथी के बगैर क्यों मौजूद है? तैमूर के मुताबिक महिला को बाद में लंदन स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ले जाया गया और पूछताछ भी की गई। गौरतलब है कि नवाज संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के बाद लंदन आ गए थे। यहां पर उनके दोनों बेटे बिजनेस करते हैं।

    नवाज शरीफ से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

    खबरें और भी