विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाइजीरिया में 200 छात्राओं का अपहरण

By Edited By:
Updated: Tue, 15 Apr 2014 10:20 PM (IST)

नाइजीरिया में स्कूलों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भारी हथियारों से लैस इस्लामी आतंकियों ने उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो के एक सेकेंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अबूजा। नाइजीरिया में स्कूलों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भारी हथियारों से लैस इस्लामी आतंकियों ने उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो के एक सेकेंडरी स्कूल पर हमला कर करीब 200 छात्राओं का अपहरण कर लिया। जाते-जाते उन्होंने करीबी शहर चिबोक में आग भी लगा दी। हमले के लिए पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ लड़ रहे आतंकी संगठन बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

चिबोक के शिक्षा अधिकारी इमैनुअल सैम ने बताया कि स्कूल में बीती रात कुछ बंदूकधारी पहुंचे और छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को ट्रकों में बैठने का आदेश दिया। आतंकियों की तादाद स्कूल की सुरक्षा में लगे सैनिकों से काफी ज्यादा थी। इसलिए उन्हें सुरक्षा बलों से प्रतिरोध का सामना भी नहीं करना पड़ा। सरकार ने वार्षिक परीक्षा की वजह से सेना को तैनात किया था। सैम ने अपहृत लड़कियों की संख्या बताने से इन्कार कर दिया। मगर, सूत्र यह संख्या 200 के आसपास बता रहे हैं। साल की शुरुआत में इसी राज्य में हुए हमले में आतंकियों ने छात्राओं को स्कूल छोड़कर अपने घरों की ओर जाने का आदेश दिया था। मगर, इस बार उन्होंने अपहरण का रास्ता चुना।

बस स्टैंड धमाके में मरने वालों की संख्या 75 हुई

अबूजा। सोमवार को राजधानी अबूजा के बाहरी इलाके में एक बस स्टैंड पर हुए दो बम विस्फोटों में मारे गए लोगों की संख्या 75 हो गई है। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने इस हमले का जिम्मेदार भी बोको हराम को ठहराया है। स्वास्थ्य मंत्री ओनेबुची चुकवू घायलों से मिलने के लिए मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि 141 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

नाइजीरिया में विस्फोट 71 मरे, 124 घायल