विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर कोरिया ने ट्रंप का किया समर्थन, हिलेरी को बताया मुर्ख

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Wed, 01 Jun 2016 11:47 AM (IST)

उत्तर कोरिया के सरकारी वेवसाइट डीपीआरके टूडे के मुताबिक अमेरिका से बेहतर रिश्ते के लिए ट्रंप का राष्ट्रपति बनना बेहद जरूरी है।

News Article Hero Image

सियोल(रायटर्स)। उत्तर कोरिया और अमेरिका के रिश्ते कड़वाहट से भरे हुए हैं। उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों को अमेरिका विश्व शांति को खतरा बताता है। उत्तर कोरिया समय समय पर अमेरिका पर परमाणु हमले की चेतावनी देता है। इन सबके बीच उत्तर कोरिया के सरकारी वेवसाइट डीपीआरके टूडे ने रिपबल्किन की तरफ से राष्ट्रपति के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप को जहां समझदार और दूरदर्शी बताया है। वहीं डेमोक्रेट दावेदार हिलेरी क्लिंटन को मुर्ख करार दिया।

उत्तर कोरिया ने फिर किया लंबी दूरी का मिसाइल परीक्षण

वेबसाइट में कहा गया है कि ट्रंप ही वो शख्स हैं जो आम अमेरिकियों को परमाणु हमलों से बचा सकते हैं। ट्रंप को बुद्धिमान बताते हुए डीपीआरके टूडे ने लिखा है कि उनकी काबिलियत से उत्तर कोरिया और अमेरिका के रिश्ते सुधर सकते हैं। ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया से विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए वो किम जोंग उन से बातचीत करने को तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने चीन के भी सहयोग की बात कही थी।

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए हिलेरी ईरान मॉडल की हिमायत करती हैं। उनका मानना है कि उत्तर कोरिया पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाकर किंग जोंग उन के इरादों पर लगाम लगायी जा सकती है। डीपीआरके टूडे में लिखे गए कॉलम के मुताबिक ट्रंप के बारे में जो धारणा बनी है वो सही नहीं है। वो वैश्विक हालातों को अच्छी तरह समझते हैं। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यवहारिक समझ भी रखते हैं।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया हमेशा से अमेरिका से ये मांग करता रहा है कि कोरिया प्रायद्वीप में शांति बहाली के लिए वो अपनी फौज को दक्षिण कोरिया से हटा ले। इसके अलावा 1950 के दशक में वाशिंगटन समझौते को भी खारिज करने का मांग करता रहा है। उत्तर कोरिया अक्सर अमेरिका को धमकी देता है कि अगर उसके खिलाफ कठोर फैसला किया गया तो वो अमेरिका और दक्षिण कोरिया को तबाह कर देगा।

अपने लिए 'जीजा' ढूंढ रहा है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग