Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तर कोरिया ने किया 3 बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण: दक्षिण कोरिया

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2016 11:10 AM (IST)

    उत्तर कोरिया ने फिर मिसाइल प्रक्षेपण किया है। साउथ कोरिया ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने हवांगझू से तीन बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सियोल। उत्तर कोरिया ने सोमवार को पूर्वी तट पर तीन बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया। समाचार एजेंसी योनहाप ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के हवाले से बताया कि इस मिसाइल को राजधानी प्योंगयांग में हवांगझू शहर के पास दोपहर करीब सवा 12 बजे दागा गया। यह प्रक्षेपण चीन में हो रहे में जी-20 समिट में साउथ कोरिया और चीनी नेताओं के बीच मीटिंग के कुछ घंटे के बाद ही किया गया।

    गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है।

    इससे पहले बीते महीने भी उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर पनडुब्बी चालित बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि मिसाइल लगभग 500 किलोमीटर दूर तक गया, जो पिछली मिसाइलों द्वारा तय की गई दूरी की तुलना में बेहतर है। मिसाइल दागे जाने के बाद जापान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में समुद्र में जा गिरी।

    जापान के एयर डिफेंस जोन में गिरी उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल