विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने पुतिन के करीबी अफसरों, कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

By Edited By:
Published: Mon, 28 Apr 2014 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 28 Apr 2014 10:23 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के बेहद करीबी माने जाने वाले सात रूसी अधिकारियों और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मनीला/स्लोविआंस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के बेहद करीबी माने जाने वाले सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए। अमेरिका ने यह कदम यूक्रेन में रूस की ओर से लगातार हस्तक्षेप और उकसाने वाली कार्रवाई करने के कारण उठाया है।

पुतिन सरकार पर यूक्रेन की एकता और संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने चेतावनी दी कि सोमवार की कार्रवाई के बाद आगे भी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा,'रूस की ओर से यूक्रेन में लगातार जारी गैरकानूनी हस्तक्षेप और वहां लोकतंत्र व उसकी शांति, सुरक्षा, स्थायित्व, संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालने के लिए भड़काऊ कार्रवाइयां करने के कारण अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगाए हैं।'

प्रतिबंधित अधिकारियों और कंपनियों की संपत्तियां सीज कर दी गई हैं। अधिकारियों के अमेरिकी वीजा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पिछले महीने भी जिन लोगों को प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया था, उनकी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया है और उन्हें अमेरिकी वीजा नहीं दिया जा रहा है।

इसके अलावा यूरोपीय संघ [ईयू] भी रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में इजाफा कर सकता है। ईयू के 28 देशों के राजदूतों ने ब्रसेल्स में मुलाकात की। ईयू के एक राजनयिक ने बताया कि प्रतिबंध में 15 नए नाम शामिल किए जा सकते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन संकट को लेकर रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का फिर से विरोध किया है।

विद्रोहियों का एक और इमारत पर कब्जा

पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक विद्रोहियों ने विद्रोह खत्म करने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में एक अन्य शहर में सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी यूक्रेन के कोसत्यानतायनिवका में पुलिस मुख्यालय पर कब्जा करने वाले रूस समर्थक अलगाववादियों ने शहर की प्रशासनिक इमारत पर भी कब्जा कर लिया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वी शहर खारकीव में मेयर गेनेडी कर्नेस को गोली मार दी गई। उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। हालांकि इस गोलीबारी को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

अफगानिस्तान में अब अब्दुल्ला और गनी के बीच सीधा मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।