विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा ने अबदेसलाम की गिरफ्तारी बेल्जियम व फ्रांस को दी बधाई

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 18 Mar 2016 11:08 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2016 11:29 AM (IST)

फ्रांस की पुलिस ने पिछले वर्ष पेरिस में हुए आतंकी हमले के प्रमुख संदिग्ध पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेरिस। फ्रांस की पुलिस ने पिछले वर्ष पेरिस में हुए आतंकी हमले के प्रमुख संदिग्ध पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध का नाम अबदेसलाम बताया गया है। पुलिस ने इसको ब्रुसेल्स के मोलेनबीक में एक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बेल्जियम व फ्रांस को गिरफ्तारी पर बधाई दी है।

जानकारी के मुतबिक पुलिस ने इसकी तलाश में यहां पर छापेमारी की थी। उसके अलावा अन्य चार में उसको अपने घर में शरण देने वाले शामिल हैं।

इस पूरे ऑपरेशन में एक व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में अबदेसलाम भी जख्मी हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम के विेदेश मंत्री ने कहा है कि हमने उसको पकड़ लिया है। यह कार्रवाई इस खुलासे के कुछ घंटों बाद की गई है जिसमें बताया गया था कि इसी हफ्ते की शुरुआत में ब्रुसेल्स के ही एक अन्य हिस्से में छापे की कार्रवाई की गई थी। इसमें एक अल्जीरियन आइएस आतंकी मोहम्मद बेल्केद (35) मारा गया था और अपार्टमेंट से अब्देसलाम के फिंगरप्रिंट मिले थे।

अब्देसलाम की गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम के प्रधानमंत्री चा‌र्ल्स मिशेल ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ एक बैठक की। ओलांद इस समय यूरोपीय यूनियन सम्मेलन के लिए ब्रुसेल्स में हैं। बता दें कि पेरिस हमलों के बाद से ही बेल्जियम जांच के केंद्र में रहा है। जांच से जुड़े एक सूत्र ने दिसंबर में बताया था कि आतंकी हमलों के कुछ घंटों बाद ही अब्देसलाम फ्रांस में तीन पुलिस नाकों को चकमा देकर बेल्जियम आ गया था।

बताते हैं कि वह फ्लैट में तीन हफ्ते से छिपा था।उसके भाई ब्रहीम ने भी हमलों के दौरान खुद को बम से उड़ा दिया था। उसको गुरुवार को ही ब्रुसेल्स में दफनाया गया था। जबकि एक अन्य हमलावर बिलाल हफ्दी को शहर के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में पिछले हफ्ते दफनाया गया था। हमले का मुख्य साजिशकर्ता और आइएस सदस्य अब्देलहामिद भी ब्रुसेल्स से था। वह नवंबर में पेरिस में एक छापे के दौरान मारा गया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 13 नवंबर को पेरिस में हुए आतंकी हमले में 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद फ्रांस की पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार इस हमले के साजिशकर्ताओं की तलाश में ब्रुसेल्स में छापेमारी कर रही थी। हमले के बाद से ही पेरिस में हाई अलर्ट घोषित किया गया था।

पेरिस पर हुए आतंकी हमले का सिलसिलेवार घटनाक्रम

रात 9:20 बजे: जर्मनी और फ्रांस के बीच दोस्ताना फुटबॉल मैच के दौरान स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम के पास 2 धमाके। हमले के वक्त नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद स्टेडियम में देख रहे थे मैच।

रात 10:20 बजे: स्टेडियम से 8 किलोमीटर दूर पेटी कैंबॉज रेस्त्रां में आतंकियों ने की फायरिंग

रात 10:20 बजे: फ्रांस की पुलिस ने 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

रात 10:30 बजे: बाटांकलां थिएटर में 15 की मौत, हमलों में मृतकों की तादाद बढ़कर 26 हुई।

रात 11 बजे- फ्रांस में इमरजेंसी घोषित की, सभी बॉर्डर सील, मृतकों की तादाद बढ़कर 42 हुई।

रात 11:20 बजे: फ्रांसीसी पुलिस ने 2 आत्मघाती हमलों और स्टेडियम के बाहर धमाके की पुष्टि की।

रात 11:35 बजे: बाटांकलां थिएटर में पुलिस ने धावा बोला, 2 आतंकी मार गिराए।

थिएटर में आतंकियों ने बम फेंके, 100 लोगों की मौत

रात 1:25 बजे: सरकार ने 8 आतंकियों को मार गिराए जाने की पुष्टि की

----------------------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।