विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्‍ट्रपति ओबामा करेंगे हिलेरी क्लिंटन के लिए चुनाव प्रचार

By anand rajEdited By:
Updated: Sat, 11 Jun 2016 01:47 AM (IST)

ओबामा विस्कांसिन प्रांत से दो बार जीत चुके हैं, ऐसे में वह यहां हिलेरी के लिए समर्थन बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। हिलेरी क्लिंटन की उम्मीदवारी का समर्थन करने के बाद अब राष्ट्रपति बराक ओबामा उनके लिए वोट भी मांगेगे। व्हाइट हाउस के मुताबिक ओबामा विस्कांसिन में हिलेरी के साथ चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे।

हिलेरी ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद की दावेदारी हासिल करने के लिए जरूरी डेलिगेट हासिल कर लिए थे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने कहा, "हिलेरी पहले ही एक भव्य आयोजन की घोषणा कर चुकी हैं। राष्ट्रपति ओबामा ग्रीन बे (विस्कांसिन) में उनके चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेने को उत्सुक हैं।

ओबामा इस प्रांत से दो बार जीत चुके हैं, ऐसे में वह यहां हिलेरी के लिए समर्थन बढ़ाने की कोशिश करेंगे। राष्ट्रपति आने वाले महीनों में अमेरिकी जनता के समक्ष अपने पूर्व सहयोगी का पक्ष रखने का मौका मिलने को लेकर उत्साहित और बेताब हैं।"

इससे पहले ओबामा ने व्हाइट हाउस में सैंडर्स से मुलाकात की, लेकिन अर्नेस्ट ने इसका ब्योरा नहीं दिया। दावेदारी की दौड़ से हटने या बने रहने का फैसला सैंडर्स को ही लेना है। राष्ट्रपति ओबामा भी वरिष्ठ नेता से ट्रंप के खिलाफ पार्टी को एकजुट करने के लिए दावेदारी की दौड़ से पीछे हटने का आग्रह कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः

ट्विटर बना अखाड़ा

हिलेरी क्लिंटन और ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद के लिए औपचारिक मुकाबला शुरू होने में भले ही कुछ सप्ताह बाकी हों, लेकिन ट्विटर पर जंग शुरू हो चुकी है। हिलेरी ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति का समर्थन मिलने से मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। हमलोग आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने इसका जवाब दिया, "ओबाम ने कुटिल हिलेरी का समर्थन किया है। वह खुद के लिए चार वर्ष और चाहते हैं, लेकिन ऐसा कोई नहीं चाहता है।" इसके तुरंत बाद हिलेरी ने ट्वीट किया, "अपना अकाउंट डिलीट कर दें।"

ये भी पढ़ेंः बिल गेट्स का नायाब नुस्खा, मुर्गियों से दूर करें गरीबी

इसे 1.94 लाख लोगों ने री-ट्वीट किया, जबकि 2.13 लाख ने लाइक किया। इसके बाद रिपब्लिकन की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष रेंस प्रायबस ट्रंप के समर्थन में हिलेरी के ई-मेल विवाद को उठा दिया। रेंस ने लिखा, "हिलेरी, अगर कोई डिलीट की के इस्तेमाल के बारे में जानता है तो वह आप हैं।"

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें