विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के साथ तनाव कम करने में पाक ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से मांगी मदद

By Monika minalEdited By:
Updated: Wed, 07 Dec 2016 01:57 PM (IST)

भारत-पाकिस्‍तान के बीच तनाव व कश्‍मीर मुद्दे के हल के लिए पाकिस्‍तान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से मदद मांगी है।

News Article Hero Image

संरा (प्रेट्र)। भारत पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए रजामंद न होने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से मदद की गुहार लगायी है। पाकिस्तान ने संरा के उच्चाधिकारियों से कहा कि विश्व संस्था होने के नाते संरा की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह कश्मीर मामले को सुलझाने और पाक-भारत के बीच उपजे तनाव को कम करने में मदद करे।

संरा के एक दिन के दौरे में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ आए उनके विदेशी मामलों के विशेष सहायक सैय्यद तारिक फातमी ने संरा सचिव जनरल एंटोनियो गुतेरेस, डिप्टी सेक्रेटरी जनरल जैन एलियासन व राजनीतिक मामलों के लिए सेक्रेटरी जनरल जेफरी फेल्टमैन से मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी मिशन की ओर से मंगलवार को जारी हुए एक प्रेस रिलीज के अनुसार, फातमी ने संरा के शीर्ष नेताओं को बताया कि कथित मानवाधिकारों खासकर कश्मीर में आम लोगों पर अत्याचार से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भटकाने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों ने सीमा नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन किया।

संयुक्त राष्ट्र में फातिमी के साथ पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोदी भी मौजूद थीं। फातिमी ने कहा कि इस्लामाबाद को उम्मीद है कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में संयुक्त राष्ट्र अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ ने भारत की तरफ हाथ बढ़ाया और आपसी फायदेमंद रिश्तों को विकसित करने के लिए प्रयास किया, लेकिन नई दिल्ली ने कोई पहल नहीं की।

फातिमी ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को भारतीय सेना द्वारा कश्मीरी लोगों के कथित मानवाधिकार उल्लंघन की जानकारी दी। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत कश्मीर में सख्ती कर रहा है, जिससे 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और हजारों घायल हुए हैं। अफगानिस्तान मामले पर फातमी ने कहा कि देश में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए पाकिस्तान अपनी ओर से तैयार है।

संयुक्त राष्ट्र की परामर्श समिति में चुने गए भारतीय अधिकारी

सिंधु समझौते को दबाव बनाने के लिए हथियार न बनाए भारत