यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाक का दावा, भारतीय सेना की गोलीबारी में दो की मौत
पाकिस्तान ने सोमवार को यह दावा करते हुए भारत पर आरोप लगया कि नियंत्रण रेखा के उस पार से भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसके दो नागरिकों की मौत हो गई ह ...और पढ़ें

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को यह दावा करते हुए भारत पर आरोप लगया कि नियंत्रण रेखा के उस पार से भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसके दो नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना की फायरिंग में उसके दो नागरिक मारे गए हैं, जबकि तीन घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना सियालकोट के चारवाह सेक्टर में सोमवार सुबह हुई।
सूत्रों ने बताया कि भारत की ओर से उकसाने वाली घटना के तहत फायरिंग जारी है जिसका जवाब पाकिस्तानी रेंजर लगातार दे रहे हैं। उन्होंने कहा इस गोलीबारी में घायल उसके नागरिकों में एक महिला भी शामिल है।

