विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

By Edited By:
Updated: Fri, 14 Mar 2014 08:29 PM (IST)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ सशर्त गैर जमानती वारंट जारी किया। यह अदालत उनके खिलाफ देशद्रोह मामले की सुनवाई कर रही है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ सशर्त गैर जमानती वारंट जारी किया। यह अदालत उनके खिलाफ देशद्रोह मामले की सुनवाई कर रही है।

विशेष अदालत के रजिस्ट्रार अब्दुल गनी सूमरो ने कहा कि मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। 31 मार्च को अदालत के समक्ष उनके पेश नहीं होने की स्थिति में इसे अमल में लाया जाएगा। बचाव पक्ष के वकील फैसल चौधरी ने कोर्ट के बाहर कहा कि इसकी प्रति मिलने के बाद हम इस आदेश को चुनौती देंगे। अदालत ने 20 मार्च तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है।

इसके पहले अदालत ने दोपहर तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि मुशर्रफ सुरक्षा कारणों से अदालत में पेश नहीं हो सके हैं। जस्टिस फैसल अरब की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने आरोप तय करने के लिए मुशर्रफ को शुक्रवार को पेश होने का आदेश दिया था।

पूर्व सैन्य शासक के वकीलों के दल में शामिल अनवर मंसूर ने अपने मुवक्किल को पेशी से छूट देने की मांग करने वाली याचिका दाखिल की है। जजों ने कहा कि मुशर्रफ की अनुपस्थिति में उनके वकीलों के सामने आरोपों को पढ़ा जाएगा। हालांकि मुशर्रफ के वकील अहमद राजा कसूरी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आरोपी की गैरमौजूदगी में आरोप तय नहीं किए जा सकते हैं।

पढ़ें: पाक में हिंदू विधवाओं को मदद देगी सरकार

पढ़ें: पाकिस्तान में सिख हकीम की हत्या