विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक पीएम नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी सफल, ICU में शिफट

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 31 May 2016 07:47 PM (IST)

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का लंदन के अस्‍पताल में सफल अॉपरेशन किया गया है। फिलहाल वह बेहोशी में हैं और उन्‍हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

News Article Hero Image

लंदन (पीटीआई)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आेपन हार्ट सर्जरी सफल रही है। ब्रिटिश अस्पताल के मुताबिक पिछले पांच वर्ष के दौरान नवाज के दिल का यह दूसरा ऑपरेशन था। गौरतलब है कि पाक पीएम रेगुलर हार्ट चैकअप के लिए 22 मई को लंदन गए थे, लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी। डाक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

विश्व के 10 सबसे अमीर देशों में शामिल हुआ भारत, कनाड़ा-आस्ट्रेलिया को पछाड़ा

66 वर्षीय नवाज शरीफ का लंदन के प्रिंसेस ग्रेस अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। डाक्टरों के मुताबिक वह अभी कुछ देर तक बेहोशी में ही रहेंगे। पाक पीएम के सफल ऑपरेशन के बाद उनकी पार्टी पीएमएल-एन के प्रवक्ता नेे बताया है कि वह उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।

विश्व में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है भारत

गिरावट के बाद भी चीन दुनिया की एक बड़ी अर्थव्यवस्था: जेटली

नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने भी ऑपरेशन के बाद एक ट्वीट कर कहा है कि ऑपरेशन सफल रहा है। उन्हें फिलहाल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। नवाज शरीफ का ऑपरेशन सुबह आठ बजे शुरू हुआ था। ऑपरेशन से पहले नवाज ने मरियम से बात भी की थी। ऑपरेशन के बाद वह करीब एक सप्ताह अभी अस्पताल में ही रहेंगे।

महज 18 दिनों में ब्राजील सरकार को दूसरा बड़ा झटका, मंत्री ने दिया इस्तीफा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अफगान राष्ट्रपति ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके लंदन रवाना होने से पहले नवाज से फोन पर बात की थी और उनके जल्द स्वस्थ्ा होकर लौटने की कामना की थी।