विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाज ने भारत से तुरंत फायरिंग रोकने को कहा

By Murari sharanEdited By:
Updated: Fri, 10 Oct 2014 09:04 PM (IST)

इस्लामाबाद। भारत-पाक सीमा पर हो रही लगातार गोलीबारी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को भारत को धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी शांति क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। भारत-पाक सीमा पर हो रही लगातार गोलीबारी पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को भारत को धमकी देते हुए कहा कि वह उसकी शांति की इच्छा को लेकर किसी गलतफहमी में न रहे। नवाज ने कहा कि भारत को सीमा पर गोलीबारी को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

शरीफ ने भारत से नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा की गरिमा का तुरंत सम्मान किए जाने तथा ठोस शांति के लिए गोलीबारी बंद करने को कहा।

शरीफ इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे, जिसमें कैबिनेट सदस्यों, जॉइंट चीफ आफ स्टाफ कमिटी के अध्यक्ष तथा तीनों बलों के प्रमुखों और आईएसआई प्रमुख ने हिस्सा लिया।

पाक प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि शांति की उनकी इच्छा को लेकर गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। नवाज ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि वह तुरंत नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा [अस्थायी सीमा] की गरिमा का सम्मान करते हुए, ठोस शांति के लिए गोलीबारी बंद करे।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक हफ्ते से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हो रही है। गुरुवार को क्षेत्र का दौरा करने वाले शरीफ ने इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए चलाए गए सफल अभियान पर संतोष जताया।