विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में कुलभूषण यादव पर आतंकवादी धाराओं के तरह केस दर्ज

By Atul GuptaEdited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 03:57 PM (IST)

पाकिस्तान ने पूर्व भारतीय सैनिक कुलभूषण जाधव पर आतंकवाद संबंधी धाराओं के तरह एफआईआर दर्ज कराई है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने पिछले महीने बलूचिस्तान से गिरफ्तार किए गए भारतीय कुलभूषण जाधव पर आंतकवाद संबंधी धाराओं के तरह मुकद्दमा दर्ज किया है।

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक क्योटा में मौजूद आतंक निरोधी विभाग ने कुलभूषण यादव पर भारतीय खूफिया एजेंसी रॉ का एजेंट होने का आरोप लगाया है।

न्यूज इंटरनेशनल अखबार ने पाकिस्तानी पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि सरकार के निशानिर्देश के बाद बलूचिस्तान के गृह विभाग ने कुलभूषण यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पाकिस्तान के मुताबिक जाधव इरान में रहता था और वो बलूचिस्तान के रास्ते कई बार पाकिस्तान आ चुका है। वहीं भारत सरकार ने माना है कि कुलभूषण यादव भारतीय नेवी में काम किया है लेकिन वो रॉ का एजेंट नहीं है।

पढ़ें- पाकिस्तान की सीमा पर होगी पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था