विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के इस कदम से तिलमिलाया पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

By anand rajEdited By:
Updated: Tue, 17 May 2016 03:53 PM (IST)

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए भारत के भू-स्थानिक सूचना नियमन विधेयक 2016 के मसौदे के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत कर भारत के अंदरूनी मामलों में दखल दी है

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। भारत का गलत नक्शा पेश करने के खिलाफ प्रस्तावित बिल से पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाक ने इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र से दखल देने की गुहार लगाई है। पाक ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की अपील की है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए भारत के भू-स्थानिक सूचना नियमन विधेयक 2016 के मसौदे के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत कर भारत के अंदरूनी मामलों में दखल दी है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने भू-स्थानिक सूचना नियमन विधेयक 2016 के मसौदे को तैयार करके सुझाव आदि के लिए सरकारी वेबसाइट पर डाला है। इस बिल के जरिये यह प्रावधान किया जा रहा है किसी भी देश की कोई भी एजेंसी, संस्था, प्रकाशक या व्यक्ति भारत के नक्शे को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः भारत के इंटरसेप्टिक परीक्षण से बौखलाया पाकिस्तान, दी ये धमकी

इसके तहत नक्शा ग़लत दिखाने पर 100 करोड़ तक जुर्माना और 7 साल की जेल का प्रावधान है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत अपने इस विधेयक के माध्यम से कश्मीर को अपने नक्शे में शामिल करना चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है की वह भारत के इस विधेयक के खिलाफ आदेश पारित करे। पाकिस्तान ने कहा कि जब तक कश्मीर मसले का हल नहीं हो जाता तब तक भारत की ऐसी कोशिश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ेंः अंतरिक्ष स्टेशन ने किया कमाल, धरती के एक लाख चक्कर लगाए

उसने संयुक्त राष्ट्र से मांग की है कि जल्द से जल्द जनमत संग्रह के जरिये मामले का हल निकालने के लिए भारत पर दबाव डालाा जाए।

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें