विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में शाहरुख के फैन को भेजा गया जेल

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 09:20 PM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रशंसक पाकिस्तानी जूता निर्माता जहांगीर को पेशावर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अभिनेता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेशावर, प्रेट्र। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रशंसक पाकिस्तानी जूता निर्माता जहांगीर को पेशावर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अभिनेता को हिरण की खाल से बनी पेशावरी सैंडिल भेजने की तैयारी में था। इस बारे में जहांगीर खान ने मीडिया में भी लंबी-चौड़ी डींग हांकी थी। खबर छपने के बाद वन विभाग की शिकायत पर उसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, शाहरुख के पेशावर निवासी एक चचेरे भाई पिछले शुक्रवार को जूता निर्माता के यहां गए थे। उन्होंने जहांगीर से अभिनेता के लिए दो जोड़ी पेशावरी सैंडिल बनाने को कहा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'चूंकि जहांगीर खान खुद भी शाहरुख का एक बड़ा प्रशंसक है। इसलिए उसने अपने पसंदीदा स्टार को विशेष तोहफा देने का निर्णय किया। उसने शाहरुख को भेजने के लिए हिरण की खाल से बनी सैंडिल अपनी ओर से तैयार कराई।' इतना ही नहीं जहांगीर ने इस बारे में स्थानीय मीडिया में भी डींग हांक दी। मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से छापा। लेकिन खबर छपते ही जहांगीर की मुसीबतें बढ़नी शुरू हो गई।

आखिर क्यों पीएम मोदी ने लाल किले से भाषण में लिया बलूचिस्तान का नाम

वन विभाग ने जहांगीर खान के खिलाफ पुलिस में बकायदा शिकायत दर्ज कराई। उक्त अधिकारी ने कहा कि इस शिकायत के बाद पुलिस जहांगीर को उठा लाई और फिलहाल वह जेल में बंद है। अब जांच चल रही है कि क्या शाहरुख को भेजी जाने वाली सैंडिल वास्तव में हिरण के खाल से बनी थी। अगर आरोप साबित हुए तो जहांगीर को जुर्माना के अलावा जेल की सजा भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि शाहरुख के दादा जान मोहम्मद पेशावर के ही किस्सा ख्वानी बाजार के रहने वाले थे। 1948 में अभिनेता के पिता स्वतंत्रता सेनानी मीर ताज मोहम्मद खान भारत चले आए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।