विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाबहार बंदरगाह पर पाकिस्तान की नजर

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Updated: Sat, 26 Mar 2016 09:16 PM (IST)

पाकिस्तान की नजरें ईरान के चाबहार बंदरगाह पर है। ग्वादर से ईरानी बंदरगाह के बीच संपर्क बेहतर कर वह व्यापार बढ़ाने की संभावना तलाश रहा है। ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी की पाकिस्तानी यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच इस संबंध में चर्चा हुई।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नजरें ईरान के चाबहार बंदरगाह पर है। ग्वादर से ईरानी बंदरगाह के बीच संपर्क बेहतर कर वह व्यापार बढ़ाने की संभावना तलाश रहा है। ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी की पाकिस्तानी यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच इस संबंध में चर्चा हुई। ईरान के इस बंदरगाह को भारत की मदद से विकसित किया जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित ग्वादर रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण बंदरगाह है।

भारत की मदद से विकसित किया जा रहा है ईरानी बंदरगाह

दो दिन की यात्रा पर रूहानी शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे थे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उनके साथ दोनों बंदरगाह के बीच बेहतर संपर्क व्यवस्था की संभावना को लेकर चर्चा की। साथ ही द्विपक्षीय आर्थिक संबंध बढ़ाने का फैसला किया गया। रेडियो पाकिस्तान ने शरीफ के हवाले से बताया है कि ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और आपसी कारोबार बढ़ाने के लिए सीमा पर दो और व्यापारिक नाके खोलने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें - आधुनिक होंगे बंदरगाह, जल परिवहन को मिलेगी रफ्तार

गौरतलब है कि बीते महीने ही भारत सरकार ने चाबहार बंदरगाह के विकास के लिए करोड़ों डॉलर के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस बंदरगाह के जरिये भारत के लिए अफगानिस्तान पहुंचना आसान होगा और इसके लिए पाकिस्तान से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। बंदरगाह के विकास के लिए भारत की मदद पर समझौता पिछले साल हुआ था।