विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर पर पाक की जुबान काली, काला दिवस मनाकर किया आतंकवाद का समर्थन

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2016 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jul 2016 08:25 PM (IST)

इस मौके पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जनमतसंग्रह का घिसा-पिटा राग अलापते हुए कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला नहीं है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, प्रेट्र। दुनियाभर में दुत्कारे जाने के बावजूद कश्मीर पर पाकिस्तान की काली जुबान बंद नहीं हो रही। घाटी के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के बहाने उसने बुधवार को काला दिवस मनाकर आतंकवाद का समर्थन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जनमतसंग्रह का घिसा-पिटा राग अलापते हुए कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला नहीं है।

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन और ताकत के दम पर कश्मीरियों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने भी कश्मीर का मसला उठाया। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए हाल ही में पाकिस्तान को कश्मीर पर भड़काऊ बयान नहीं देने की नसीहत दी थी।

वानी को बताया युवा नेता

लोधी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और सुरक्षा परिषद अध्यक्ष को पत्र लिखकर वानी की मौत के बाद घाटी में कथित मानवाधिकारों उल्लंघनों पर चिंता जताई। उन्होंने इस संबंध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज का पत्र भी सौंपे। वैश्रि्वक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोधी ने वानी को कश्मीर का युवा नेता बताया। गौरतलब है कि आठ जुलाई को मारा गया 10 लाख का इनामी वानी छह साल से सुरक्षा बलों को चकमा दे रहा था।

हाफिज को खुली छूट

काला दिवस पर आयोजनों के बहाने पाकिस्तान की सरकार ने आतंकियों को खुली छूट दी है। 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को इस्लामाबाद में रैली की इजाजत दी गई है। हाफिज के नेतृत्व वाले जमात-उद-दावा ने मंगलवार को लाहौर से इस्लामाबाद के लिए 'कश्मीर कारवां' रवाना किया था। हाफिज एक वैश्रि्वक आतंकी है और अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर (करीब 67 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा है। जमात पर संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रतिबंध लगा रखा है।

कश्मीर हिंसा: कांग्रेस ने कहा, सुनियोजित कदम उठाएं तो हम सरकार के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।