विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के साथ सामान्य रिश्ते चाहता है पाकिस्तान

By Murari sharanEdited By:
Published: Wed, 28 Jan 2015 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 04:57 PM (IST)

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को एक अहम पड़ोसी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद 'पारस्परिक सम्मान और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को एक अहम पड़ोसी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद 'पारस्परिक सम्मान और संप्रभु समानता' के आधार पर भारत के साथ सामान्य संबंध चाहता है।

भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित से प्रधानमंत्री आवास में बुधवार को मुलाकात के दौरान शरीफ ने कहा, 'भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी है। उसके साथ हम आपसी सम्मान और संप्रभु समानता के आधार पर सामान्य संबंध चाहेंगे।' बाद में जारी सरकारी बयान में कहा गया कि बासित ने शरीफ को पाकिस्तान और भारत संबंधों की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

इसमें कहा गया कि शरीफ ने दोहराया कि पाकिस्तान क्षेत्र के सभी देशों के साथ अच्छे पड़ोसी के रिश्ते चाहता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि दोनों देश क्षेत्र में शांति के लिए जम्मू और कश्मीर समेत अपने सभी लंबित मुद्दों को सुलझाएं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में बासित के कश्मीरी अलगाववादियों के साथ बातचीत की वजह से भारत ने पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद कर दी थी। तब से दोनों देश यह कहते आ रहे हैं कि वे सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं। साथ ही यह शर्त भी रख रहे हैं कि दूसरा पक्ष पहल करे।

पढ़ें: पाक मीडिया ने ओबामा यात्रा पर भारत को चेताया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।