Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए यूएन प्रमुख को भारत के खिलाफ डोजियर सौंपेगा पाक

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sat, 31 Dec 2016 10:41 PM (IST)

    संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी यूएन मुख्यालय में गुतेरस को आधिकारिक तौर पर यह डोजियर सौंपेंगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहा है। वह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस को सोमवार को भारत के खिलाफ डोजियर सौंपेगा। डोजियर कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव और भारतीय पनडुब्बी के जल सीमा उल्लंघन के प्रयास को लेकर है। पद संभालने के बाद सोमवार यूएन प्रमुख का पहला कार्यदिवस होगा।

    अखबार डान के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी यूएन मुख्यालय में गुतेरस को आधिकारिक तौर पर यह डोजियर सौंपेंगी। अखबार ने कहा कि पदभार संभालते ही गुतेरस को भारत-पाक झगड़े से रूबरू होना होगा।

    पाकिस्तान का दावा है कि जाधव भारतीय नौसेना का अधिकारी है और रॉ का कथित ऑपरेटिव है। उसने मार्च में जाधव की गिरफ्तारी की घोषणा की थी। अखबार ने पाक अधिकारियों के हवाले से कहा कि डोजियर में पाकिस्तान में आतंकवाद को भारत के संरक्षण देने के कथित सुबूत हैं। इसके अलावा यूएन प्रमुख को पिछले महीने हुई भारतीय पनडुब्बी की घटना की भी जानकारी दी जाएगी।