विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस हमलों का एक और वांछित ब्रसेल्स से गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM (IST)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में बीते साल हुए आतंकी हमलों में वांछित मोहम्मद अबरीनी गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्जियम की सरकारी टीवी ने ब्रसेल्स में उसे गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है।

News Article Hero Image

ब्रसेल्स। फ्रांस की राजधानी पेरिस में बीते साल हुए आतंकी हमलों में वांछित मोहम्मद अबरीनी गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्जियम की सरकारी टीवी ने ब्रसेल्स में उसे गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। 13 नवंबर को हुए हमलों का मुख्य संदिग्ध सलाह अब्देसलाम भी पिछले महीने ब्रसेल्स से ही पकड़ा गया था। फिलहाल उसे फ्रांस प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया चल रही है।

वीआरटी के अनुसार 31 साल का अबरीनी 22 मार्च को ब्रसेल्स में हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमलों में भी संदिग्ध माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वह करीब-करीब उसी व्यक्ति जैसा दिखता है जो हवाई अड्डे पर आत्मघाती हमलावर के साथ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। अभियोजक कार्यालय ने बयान जारी कर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हालांकि विस्तार से जानकारी नहीं देते हुए बताया गया है कि ब्रसेल्स हमलों के सिलसिले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

वीआरटी के अनुसार अबरीनी के साथ एक और संदिग्ध गिरफ्तार किया गया है। इसके बारे में माना जा रहा है कि वह भी 22 मार्च को मेट्रो स्टेशन पर खुद को उड़ाने वाला था। इस दूसरे संदिग्ध की पहचान ओसामा क्रेयम के तौर पर की गई है।

गौरतलब है कि पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमलों के बाद सलाह अब्देसलाम के साथ अबरीनी एक पेट्रोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। अब्देसलाम को पेरिस से भगाने में उसकी मुख्य भूमिका मानी जाती है। इस हमले के बाद से वह यूरोप के सर्वाधिक वांछितों की सूची में शामिल था। अब्देसलाम पेरिस में हमले को अंजाम देने वाले आत्मघाती दल का एकमात्र जीवित सदस्य है। उसकी गिरफ्तारी के चार दिन बाद ब्रसेल्स में हमले हुए थे। दोनों हमलों की जिम्मेदारी आइएस ने ली थी।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें