यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेरिस अटैक के संदिग्ध का दावा, ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमले की जानकारी नहीं थी
पेरिस आतंकी हमले के संदिग्ध अब्देसलम ने कहा है कि ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमले में उसे कोई जानकारी नहीं थी।

ब्रसेल्स। पेरिस आतंकी हमले के संदिग्ध अब्देसलम ने कहा है कि ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमले में उसे कोई जानकारी नहीं थी। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक अब्देसलम के वकील ने ब्रसेल्स हमले में उसकी भूमिका से इनकार किया है।
गौरतलब है कि ब्रसेल्स में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में करीब 35 लोगों की मौत हो गई थी जबंकि दो सौ के करीब लोग घायल हो गए थे। यह धमाके ब्रसेल्स एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन पर हुए। इन धमाकों के बाद ब्रसेल्स एयरपोर्ट को बुधवार तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं मेट्रो सेवा भी पूरी तरह से रोक दी गई है।

