विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी शो के लिए अजगर के पेट में पहुंचे पॉल रोजोली

By anand rajEdited By:
Updated: Tue, 09 Dec 2014 10:16 AM (IST)

एक टीवी शो के लिए अमेरिकी नेचुरेलिस्ट ने दुनिया के सबसे खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया है। वह एक अनाकोंडा के पेट का चक्कर लगाकर वापस आए हैं। इस कारनामे से वह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुके हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। प्रकृति के संरक्षण की अलख जगाने को कोई शख्स किस हद तक जा सकता है इसका मुजाहिरा अमेरिका के नेचुरेलिस्ट और वन्य जीवों पर गहन अनुसंधान करने वाले पॉल रोजोली को देखकर मिलता है। अमेजन के वर्षा वनों को बचाने के लिए रोजोली हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब तक तो एक टीवी शो के लिए अमेरिकी नेचुरेलिस्ट ने दुनिया के सबसे खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया है। वह एक अनाकोंडा के पेट का चक्कर लगाकर वापस आए हैं। इस कारनामे से वह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुके हैं।

डिस्कवरी चैनल के टीवी शो के लिए उन्होंने इस स्टंट को नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते में अंजाम दिया। हालांकि यू-ट्यूब पर उनका ये स्टंट वायरल हो चुका है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े सांप (अनाकोंडा) का निवाला बनना मंजूर किया। इस दौरान वह सेफ्टी सूट से लैस थे फिर भी इसमें जान को खतरा था। इस घटना के हर पल को शूट किया गया और जल्द ही इसे अमेरिका में डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा।

पहना था कार्बन फाइबर सूट

आमतौर पर अनाकोंडा अपने शिकार को खाने से पहले अपने विशाल सर्पिल शरीर में जकड़कर उसका दम घोंटते हैं और हड्डियों का चूरा बना देते हैं इसलिए पॉल का यह स्टंट और खतरनाक हो गया था। रोजोली ने दम घुटने से बचने के लिए एक कार्बन फाइबर सूट पहना था। इस सूट में सांस लेने के साथ ही, कैमरा और बातचीत का सिस्टम भी मौजूद था। हालांकि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा नहीं था कि यह सूट उन्हें बचा सकेगा या नहीं। सूट तैयार करने के बाद अनाकोंडा ढूंढने में उन्हें करीब 60 दिन लगे और आखिर में उन्हें 20 फीट लंबी विशाल मादा अनाकोंडा मिली। इस बीस फुट के सांप ने पहले उनका सिर निगला और पॉल रोजोली इस भयावह जीव के पेट में करीब एक घंटा बिताया। इस दौरान वह लगातार अपनी टीम के साथ संपर्क में थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह सांप के पेट से बाहर कैसे निकले। पॉल ने यह कहा कि उन्होंने अपनी टीम को पहले ही निर्देश दे दिए थे कि सांप को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशालकाय सांप अब बिल्कुल ठीक है।

रोजोली को मिलीं धमकियां

ऐसा नहीं है कि इस कारनामे के बाद पॉल की सिर्फ तारीफ हो रही है। जानवरों के अधिकारों के संगठन पेटा ने उनकी आलोचना की है। पॉल का तो यहां तक कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां तक मिली थीं।

भारत में भी दिखाएंगे शो

‘ईटन अलाइव’ नाम के इस कारनामे को अमेरिका में दिखाने के बाद फिनलैंड, डेनमार्क, हंगरी, पोलैंड और स्वीडन में और इसके दो दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया में दिखाया जाएगा। इसके बाद ही इसका चीन और भारत में प्रसारण होगा।

पढ़ेंः इस शख्स को जिंदा निगल जाएगा अजगर

पढ़ेंः फिर न्यूड हुईं किम करदाशियां !