विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकियों ने लांघी क्रूरता की हदें, शिक्षक को जिंदा जलाया

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 17 Dec 2014 12:14 AM (IST)

आर्मी स्कूल पर हमले में पाकिस्तान तालिबान ने क्रूरता की सारी हदें लांघ दीं। आतंकियों ने न केवल निर्दोष छात्रों पर बेरहमी से गोलियां बरसाईं बल्कि एक शिक्षक को तो छात्रों के सामने ही जिंदा जला दिया।

News Article Hero Image

पेशावर। आर्मी स्कूल पर हमले में पाकिस्तान तालिबान ने क्रूरता की सारी हदें लांघ दीं। आतंकियों ने न केवल निर्दोष छात्रों पर बेरहमी से गोलियां बरसाईं बल्कि एक शिक्षक को तो छात्रों के सामने ही जिंदा जला दिया।

पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए छात्रों के समक्ष एक शिक्षक पर तेल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया। इस वीभत्स घटना को कक्षा में ही अंजाम दिया गया।

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक हमले में मारे गए छात्रों की पहचान में मुश्किल आ रही है क्योंकि अस्पताल में कई ऐसे शव लाए जा रहे हैं जिनके सिर ही नहीं हैं। पाकिस्तानी अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के संपादक उमर कुरैशी ने भी सूत्रों के हवाले से सिर कटे शवों की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पेशावर स्कूल से अस्पताल में कई शव ऐसे लाए गए हैं, जिनके सिर नहीं हैं।' हमले के चश्मदीद एक छात्र ने भी कुरैशी के ट्वीट का समर्थन किया है।

पढ़ें: पाक: आर्मी स्कूल पर आतंकी हमला, 132 बच्चों की मौत, सभी आतंकी ढेर

तस्वीरों में देखें पेशावर के आर्मी स्कूल पर आतंकी हमला