विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी बोले-जब सीएम था तब भी करता था गांधी जी की बातें

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Sun, 16 Nov 2014 03:32 PM (IST)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर यहां महात्‍मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्हें देखने व सुनने के लिए काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे।।

News Article Hero Image

ब्रिस्बेन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर यहां महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्हें देखने व सुनने के लिए काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद थे। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बापू की मूर्ति का अनावरण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मोदी ने बापू की मूर्ति का अनावरण करने के लिए सहयोग देने व भारतीय समुदाय के लोगों का आदर करने के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार प्रकट किया।

मोदी ने कहा कि इस अवसर पर मेरे कई जाने पहचाने लोग भी इस भीड़ में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को पोरबंदर में किसी व्यक्ति का जन्म नहीं हुआ था बल्कि एक युग का जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने अपने जीवन काल में थे। आज पूरे विश्व को आतंकवाद और ग्लोबल वार्मिंग की चिंता है। इसके लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं। अगर हमने प्रकृति का शोषण नहीं किया होता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। गांधी प्रकृति की रक्षा के लिए काफी सजग थे। इसका कई उदाहरण भी मोदी ने दिया।

मोदी ने देश के कुछ विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे देश में कुछ लोग इस बात की चर्चा करते हैं कि मोदी पीएम बनने के बाद बार बार गांधी का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब सीएम था तब भी गांधी की बातें करता था।

पीएम मोदी ने दोपहर रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। कायर्क्रम लगभग आधे घंटे चला।

पढ़ें : विदेशों में रखा काला धन सुरक्षा के लिए खतरा

पढ़ें : काले धन पर भारत की चिंता को जी-20 ने भी माना : मोदी