विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केन्या में बोले पीएम, दुनिया के सामने आतंकवाद बड़ी चुनौती

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Mon, 11 Jul 2016 06:59 AM (IST)

अफ्रीकी देशों के अंतिम पड़ाव केन्या में पीएम ने कहा कि दुनिया के सामने आतंकवाद बड़ी चुनौती है। इस समस्या से निपटे बगैर आर्थिक विकास मुश्किल है।

News Article Hero Image

नैरोबी। अफ्रीका महाद्वीप के पांच दिनों के दौरे पर पीएम इस समय केन्या में हैं। आज भारत और केन्या के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे पहले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए मानवता में विश्वास करने वाली सभी ताकतों को एकजुट होने को कहा। उन्होंने आतंकवाद और ग्लोबल वार्मिंग को दुनिया के सामने मौजूद दो चुनौतियां बताया।

Terrorism & global warming are challenges that must be urgently mitigated. We all need to unite to do so.https://t.co/bsPxvJpwD0


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति को सहेजने के लिए केन्या में रहने वाले भारतीय लोगों की सराहना की। भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'पीढि़यों से आप अपने मूल स्थान से दूर हैं, इसके बावजूद आपने यह महान कार्य किया।' अन्य देशों की तरह यहां भी लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बहुत से लोगों की तीसरी या चौथी पीढ़ी यहां रह रही होगी। बहुतों ने गंगा, असम, नगालैंड और मिजोरम का केवल नाम ही सुना होगा। इसके बावजूद यहां भारतीय संस्कृति फल-फूल रही है।

जानिए, नैरोबी में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

कसारानी स्टेडियम में भारतीयों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री रविवार को केन्या पहुंचने के तुरंत बाद कसारानी स्टेडियम में प्रवासी भारतीय को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्यात्ता भी उनके साथ थे। स्टेडियम में करीब 20 हजार लोग मौजूद थे। केन्या में भारतीय मूल के 80 हजार लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री ने केन्या के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपके पूर्वज चाहे जिस कारण या मजबूरी से यहां आए लेकिन आपने इसे अपनी जमीन माना और केन्या की प्रगति के लिए कार्य किया।

8 फीसद विकास दर हासिल करने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का विकास दर का लक्ष्य आठ फीसद से अधिक का है।

दुनिया में आर्थिक मंदी के बावजूद भारत में आर्थिक प्रगति हो रही है। आम भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

गौरतलब है कि पिछले 35 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली केन्या यात्रा है। इससे पहले 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वहां गई थीं।