विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तंजानियाई राष्ट्रपति के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने बजाया ड्रम

By kishor joshiEdited By:
Published: Sun, 10 Jul 2016 04:44 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 12:45 PM (IST)

अफ्रीका दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत आज तंजानिया पहुंच गए। दार-एस-सलाम पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

News Article Hero Image

दार-ए-सलाम (पीटीआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर तंजानिया के दार-ए-सलाम पहुंचे। यहां भारतीय और अफ्रीकी दोनों मूल के लोगों ने मोदी का भव्य स्वागत किया। मोदी से मिलने के लिए हजारों की संख्या में लोग खड़े थे।

पीएम मोदी ने भी इन लोगों को निराश नहीं किया और सबके पास जाकर उनसे हाथ मिलाया। मोदी रेड कार्पेट के दोनों ओर खड़ी लोगों की भीड़ के पास गए और दोनों हाथों से लोगों से हाथ मिलाया। भीड़ में बच्चों भी काफी संख्या में मौजूद थे। भारतीय मूल के लोग तिरंगा और तंजानियाई मूल के लोग अपना राष्ट्रीय झंडा लेकर पहुंचे हुए थे।

तंजानिया के दार-ए-सलाम में मोदी का मोदी का स्वागत करने के लिए तंजानिया के राष्ट्रपति डॉ. जॉन मैगूफूली मौजूद थे। रेड कार्पेट पार करने के बाद स्थानीय परंपरा के मुताबिक दो ड्रम रखे हुए थे, एक पर भारत का और दूसरे पर तंजानिया का झंडा लगा हुआ था। इस दौरान मोदी को ड्रम पर भी हाथ आजमाने का मौका मिला। उन्होंने और तंजानिया के राष्ट्रपति मैगूफूली दोनों ने अपने-अपने झंडे वाले ड्रम बजाए। हालांकि, मोदी ने अपने साथ-साथ तंजानियाई राष्ट्रपति मैगूफूली का ड्रम भी बजाया।

मोदी के दार-ए-सलाम पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, 'डरबन से दार-ए-सलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अफ्रीकी यात्रा के तीसरे पड़ाव में आज देर रात तंजानिया पहुंचे।'

स्वरूप ने कहा कि हवाई अड्डे पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और विदेश मंत्री बर्नार्ड मेमबे ने मोदी की अगवानी की।

पढ़ें- जानिए, पीएम मोदी के अफ्रीकी देशों की यात्रा से जुड़ी दस बड़ी बातें

तंजानिया में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में करीब 50 हजार अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। मोदी के अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ संबंधों और खासकर आर्थिक रिश्तों को विस्तार देना। वहीं प्रधानमंत्री यहां महिला सोलर इंजीनियर्स से भी मुलाकात करेंगे। इन्हें भारत सरकार के एक प्रोग्राम के तहत सोलर लालटेन और सौर ऊर्जा से चलने वाले लाइट सिस्टम के रखरखाव, यूजए रिपेयर और उसके मेंटेनेंस के लिए ट्रेंड किया गया है। यहां मोदी सोलर एनर्जी के दिग्गजों के एक ग्रुप से मुलाकात करेंगे। तंजानिया भी भारत की अगुआई वाले इंटरनेशनल सोलर अलाइंस का मेंबर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।