विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया की होगी 21वीं सदी, भारत निभाएगा अहम भूमिका: मोदी

By Edited By:
Updated: Tue, 30 Sep 2014 10:53 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में कहा है कि 21 वीं सदी भारत की होगी और भारत विश्व में सबसे बेहतर स्थिति में होगा। एक कार्यक्रम में संबोधन के दौ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में कहा है कि 21वीं सदी भारत की होगी और भारत विश्व में सबसे बेहतर स्थिति में होगा। एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि विश्व के कुछ लोगों का मानना है कि 21वीं सदी में चीन सबसे मजबूत होगा तो कुछ भारत को इसका सबसे मजबूत दावेदार मानते हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस बात में अब दो राय नहीं है कि 21वीं सदी एशिया की होगी। भले ही कुछ लोग इसको लेकर दो राय रखते हों। पीएम मोदी ने कहा कि उसमें भारत सबसे मजबूत स्थिति में होगा क्योंकि जो तीन चीजें हमारे पास हैं वह फिलहाल चीन के पास भी नहीं हैं।

ये तीन चीजें हैं- लोकतंत्र, मांग और आबादी का स्वरूप। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ-साथ विश्व का सबसे युवा देश भी है। क्योंकि यहां की 65 फीसदी आबादी 35 साल की आयु से कम की है और तीसरी बड़ी बात यह कि यह 125 करोड़ की आबादी वाला देश है। मोदी ने कहा कि इतनी संभावनाओं वाला दूसरा देश और कोई नहीं है। और इसलिए उन्हें विश्वास है कि भारत अपने साम‌र्थ्य से खड़ा होगा और विश्व के सामने आएगा।

पढ़ें: भारत में अलकायदा को सफल नहीं होने देंगे भारतीय मुसलमान: मोदी

पढ़ें: तबाही मचाने के लिए साजिश रच रहा है अलकायदा, खाका भी तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से संबंधित सभी खबरों को देखने के लिए क्लिक करें