विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के सबसे अमीर नेताओं में है नवाज शरीफ, जानिए, इनकी संपत्ति

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 22 Apr 2016 07:19 PM (IST)

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ देश के सबसे अमीर नेताओं में शामिल हैं। इनकी निजी संपत्‍ति 2 अरब की है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, प्रेट्र। पनामा पेपर लीक विवाद के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ देश के सबसे अमीर नेताओं में उभरे हैं। उनकी निजी संपत्ति एक अरब से बढ़कर दो अरब रुपये हो गई है। इतनी बड़ी वृद्धि महज चार सालों में हुई है।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को शरीफ की संपत्ति का ब्योरा जारी किया। प्रधानमंत्री ने कानून के अनुसार आयोग को 2015 के लिए अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी। शरीफ और उनकी पत्नी की संपत्ति की कीमत करीब दो अरब रुपये है। यह ब्योरा ऐसे समय जारी किया गया है जब वह पनामा पेपर लीक विवादों में घिरे हैं। इसमें उनके तीन बेटों का नाम उछला है।

हर साल बढ़ती गई संपत्ति
2011 में उनकी संपत्ति 16.6 करोड़ रुपये थी। 2012 में यह बढ़कर 26.16 करोड़ रुपये हो गई। 2013 में 1.82 अरब रुपये की संपत्ति के साथ उन्हें अरबपति घोषित किया गया। चुनाव आयोग ने बताया कि शरीफ को 2015 में अपने बेटे हुसैन नवाज से 21.5 करोड़ रुपये मिले थे। इससे पहले उनके बेटे ने 2014 और 2013 में क्रमश: 23.9 करोड़ और 19.75 करोड़ रुपये भेजे थे।

मां के नाम पर है घर
प्रधानमंत्री देश की नेशनल असेंबली में उन चुनिंदा नेताओं में शुमार हो गए हैं जो अरबपति हैं। इनमें पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और खैबर पख्तूनख्वा के सांसद खयाल जमान और साजिद हुसैन तूरी शामिल हैं। डॉन के अनुसार, प्रधानमंत्री के पास एक टोयोटा लैंड क्रूजर और दो मर्सिडीज गाडिय़ां हैं। वह जिस घर में रहते हैं, वह उनकी मां के नाम पर दर्ज है।

विदेश में खाते, पर संपत्ति नहीं
नवाज शरीफ के पास कई विदेशी खाते भी हैं। लेकिन उनके पास विदेश में कोई संपत्ति नहीं है। उनके पास अपने देश में खेती योग्य जमीन है। साथ ही उन्होंने काफी निवेश चीनी, कपड़ा और पेपर मिल जैसे उद्योग धंधों में कर रखा है।

शरीफ की कुर्सी पर मंडराया खतरा, सेना से 11 अधिकारी बर्खास्त

पनामा लीक: संसदीय समिति से मामले की जांच कराने पर विचार कर रहे हैं नवाज शरीफ