Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रिटेेन के अलग होने के बाद ईयू को अपनी अवधारणा पर करना पड़ेगा दोबारा विचार: पौलेंड

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Jun 2016 05:27 PM (IST)

    ईयू से ब्रिटेन के अलग होने के बाद पोलैंड ने कहा है कि यूरोपियन यूनियन को अपनी अवधारणा पर एक बार फिर से विचार करना होगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वर्सा (रॉयटर)। ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने की खबर से न सिर्फ यूराेप को बड़ा झटका लगा है बल्कि पोलैंड को भी धक्का लगा है। इस खबर के बाद पोलैंड के विदेश मंत्री विटोल्ड वासकिजीकोस्की ने कहा कि ब्रिटेन से अलग होने के बाद यूरोपियन यूनियन को एक बार फिर से अपनी अवधारणा पर विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि यह खबर न सिर्फ यूरोप बल्कि पोलैंड के लिए बड़ेे झटके वाली है।

    विटोल्ड के मुताबिक यूरोक्रेटस (यूरोपियन यूनियन के अधिकारी) के लिए भी यह किसी सदमे से कम नहीं है। उनका कहना था कि यह देखना होगा कि ब्रिटेन के जाने के बाद ईयू की क्या सूरत होगी। उनका कहना हैै कि फिलहाल वह इसके बाद उभरने वाली स्थिति पर विचार कर रहे हैं। साथ ही यूरोप के नेताओं से भी इस बारे मेंं विचार विमर्श किया जा रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

    ऐतिहासिक जनमत संग्रह से ब्रिटेन का EU से टूटा 40 वर्ष पुराना नाता

    गौरतलब है कि यूरोपियन यूनियन से अलग होने को लेकर गुरुवार को जनमत संग्रह हुआ था, जिसके बाद आज उसकी गिनती हुई। इसमें करीब 51 फीसद से अधिक लोगों ने ब्रिटेन को ईयू से बाहर रखने के लिए वोट किया था, जबकि 48 फीसद लोगों ने ईयू में बने रहने का सपोर्ट किया था।

    Brexit से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

    खबरें और भी