विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक प्रधानमंत्री पर सेना विरोधी भाषण संबंधित शिकायत को पुलिस ने किया खारिज

By Monika minalEdited By:
Updated: Tue, 09 May 2017 12:20 PM (IST)

पाक प्रधानमंत्री पर सैन्‍य बलों के खिलाफ भड़काने वाले शिकायत को पुलिस ने खारिज कर दिया।

पाक प्रधानमंत्री पर सेना विरोधी भाषण संबंधित शिकायत को पुलिस ने किया खारिज
पाक प्रधानमंत्री पर सेना विरोधी भाषण संबंधित शिकायत को पुलिस ने किया खारिज

इस्‍लामाबाद (आइएएनएस)। पुलिस ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ दर्ज शिकायत को खत्‍म कर दिया। इस शिकायत में प्रधानमंत्री पर लोगों को उकसाने और सैन्‍य बलों के खिलाफ भड़काने का आरोप था। यह बात मीडिया के एक रिपोर्ट में सामने आयी है।

एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने डॉन ऑनलाइन से सोमवार को बताया कि 3 मई को एडवोकेट इश्‍तिआक अहमद मिर्जा द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसे इंवेस्‍टीगेशन के बाद गलत पाया गया और पुलिस ने मामले को खत्‍म कर दिया।

पुलिस ने पहले शिकायतकर्ता को कहा था कि यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है इसलिए उन्‍हें फेडरल इंवेस्‍टीगेशन एजेंसी के पास जाना चाहिए। डॉन ऑनलाइन के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एफआइए के पास जाने से इंकार कर दिया और कहा कि यह पुलिस केस है और पुलिस को एफआइआर करना होगा। इसके अलावा उन्‍होंने कहा था कि यदि उनकी शिकायत नहीं सुनी गयी तो वे सेशन जज के पास जाएंगे।