विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी अरब के कातिल शहजादे को दी गई मौत की सजा

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 19 Oct 2016 05:11 PM (IST)

सऊदी अरब के एक शहजादे को दोस्त की हत्या के आरोप में मौत की सजा दी गई है।

News Article Hero Image

रियाद, एपी। हत्या के दोषी सऊदी अरब के एक शहजादे को मौत की सजा दी गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार शहजादा तुर्की बिन सौद अल कबीर को मंगलवार को मौत की सजा दी गई। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि उन्हें यह सजा कैसे दी गई। वैसे आमतौर पर सऊदी अरब में सिर कलम कर मौत की सजा दी जाती है।

शाही परिवार के किसी सदस्य को मौत की सजा देने की यह दुर्लभ घटना है। इससे पहले 1975 में शाह फैसल की हत्या करने वाले शाही परिवार के सदस्य फैसल बिन मुसैद अल सौद को मौत की सजा दी गई थी। शहजादा अल कबीर ने रियाद में 2012 में झगड़े में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नवंबर 2014 में अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था। अल-अरबिया न्यूज के अनुसार पीडि़त परिवार द्वारा ब्लड मनी लेने से इन्कार करने के बाद उन्हें सजा दी गई। सऊदी अरब के कानून के अनुसार यदि पीडि़त परिवार आर्थिक मुआवजा स्वीकार कर ले तो दोषी छूट सकता है।

गृह मंत्रालय के अनुसार अल कबीर ऐसे 134वें व्यक्ति थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई है। सऊदी अरब में सख्त इस्लामी कानून लागू है। वहां हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, डकैती और दुष्कर्म के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।

हत्या के आरोप में सऊदी प्रिंस को फांसी