विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायना का एक और पुरुष मित्र सामने आया

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jan 2013 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2013 08:46 AM (IST)

राजकुमारी डायना की युवावस्था की एक दुर्लभ फोटो को अमेरिका में जल्द ही नीलामी के लिए रखा जाएगा। फोटो ब्लैक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन । राजकुमारी डायना की युवावस्था की एक दुर्लभ फोटो को अमेरिका में जल्द ही नीलामी के लिए रखा जाएगा। फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है और इस पर प्रकाशित न करें लिखा है। इसमें डायना अपने किसी अनजान पुरुष मित्र के साथ अंतरंग अवस्था में दिखाई दे रही हैं।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोटो साल 1979 या 1980 की है, जब डायना 18 या 19 साल की रही होंगी। इसमें वह एक लकड़ी के घर में अपने पुरुष मित्र के साथ लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। मित्र अपनी किताब उनके कंधे पर रख कर पढ़ रहे हैं। पीछे की खिड़की पर जॉनी वॉकर की व्हिस्की रखी है। इसे खींचने वाले फोटोग्राफर की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन यह डायना की सगाई के दो दिन बाद डेली मिरर अखबार को 26 फरवरी, 1981 को बेच दी गई थी। इसे प्रकाशित न करें की मुहर के साथ लंबे समय तक बंद लिफाफे में रखा गया और करीब सात साल पहले ही इसे किसी निजी अभिलेखागार ने खरीद लिया।

अभिलेखागार इस फोटो को न्यू हैंपशायर में नीलामी के लिए रख रहा है। 8 गुणे 10 इंच की इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की कीमत आमतौर पर 750 पाउंड (करीब 65,250 रुपये) ही होती। लेकिन इस पर प्रकाशित न किया जाए का नोट लिखा होने के कारण इसकी कीमत कई गुना अधिक आंकी गई है। निजी अभिलेखागार के केरन का कहना है कि इस अंतरंग क्षणों की फोटो में डायना के साथ उनका पुरुष मित्र रॉरी स्काट हो सकता है। प्रिंस चा‌र्ल्स से सगाई से दो दिन पहले के इस फोटो को अखबार ने तब खरीदने के बावजूद ये सोचकर नहीं छापा होगा कि इसमें डायना प्रिंस चा‌र्ल्स के अलावा किसी अन्य पुरुष के साथ बहुत सहज लग रही हैं। दुनिया भर की चहेती रहीं प्रिंसेज डायना अपनी प्रेम कथाओं के लिए कई दफा चर्चा में आ चुकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।