विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायना के अंतिम खत की नीलामी

By Edited By:
Published: Wed, 23 Apr 2014 09:16 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Apr 2014 12:49 PM (GMT+05:30)

प्रिंसेस डायना के आखिरी पत्र की नीलामी की जाएगी। उसके तीन हजार पौंड (करीब तीन लाख रुपये) में नीलाम होने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। प्रिंसेस डायना के आखिरी पत्र की नीलामी की जाएगी। उसके तीन हजार पौंड (करीब तीन लाख रुपये) में नीलाम होने का अनुमान लगाया गया है। डायना की मौत 31 अगस्त 1997 को पेरिस के आल्मा अंडरपास में हुए एक कार हादसे में हो गई थी। हादसे में उनका प्रेमी डोडी और कार चालक हेनरी पॉल भी मारे गए थे। इस हादसे के कुछ समय पहले ही उन्होंने यह पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने अपनी बोस्निया की यात्रा के बारे में लिखा था। इस खत की नीलामी 28 अप्रैल को होगी।

नौका हादसे में मृतकों की संख्या 113 हुई

सियोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में पिछले सप्ताह डूबी नौका हादसे में मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। शिन्हुआ ने रिपोर्ट में कहा कि इस हादसे में अब तक 113 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है जबकि अभी 189 यात्री लापता हैं। सिवोल नामक जहाज गत बुधवार को दक्षिणी ब्यूंगपूंग द्वीप के समीप समुद्र में डूब गया था। इस पर 476 लोग सवार थे। इनमें से 350 हाई स्कूल के छात्र थे, जो छुट्टियां मनाने जेजु द्वीप पर जा रहे थे।

बहरीन में भारतीय डॉक्टर पर हत्या का आरोप

दुबई। बहरीन में वर्ष 2012 में आपरेशन के दौरान हुई अली सादिक अल रहमा (16) की मौत के मामले में दो भारतीय डॉक्टरों (एनेस्थेटिक व सर्जन) को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों डॉक्टरों ने फरवरी 2012 में एक निजी अस्पताल में सादिक का आपरेशन किया था। अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि एनेस्थीसिया के दुष्प्रभाव से पीड़ित होने के बावजूद डॉक्टर किशोर का आपरेशन करते रहे। डॉक्टरों की इसी लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई।

कतर में हमवतन को मारने के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

दुबई। कंपनी द्वारा रहने को दी गई जगह पर लोहे की छड़ से हमवतन साथी की हत्या करने के आरोप में कतर में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। तिरुवनंतपुरम के सांथि श्याम कृष्णन नायर (43) को शनिवार को मध्य प्रदेश के सिंधरी के रहने वाले मुहम्मद रिजवान उल हक की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। गल्फ टाइम्स के अनुसार, नायर ने हक पर शुक्रवार को तब हमला किया जब उनके अन्य साथी वहां नहीं थे। उनके एक सहयोगी ने बताया, सुबह दोनों में मामूली झगड़ा हुआ था।

वैज्ञानिकों ने खोजा उल्टा ग्रह

वाशिंगटन। खगोलविदें ने संयोग से एक उल्टे ग्रह की खोज की है। इसके बाइनरी स्टार सिस्टम में होने की पुष्टि की गई है जो लगभग 2600 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के खगोलविद एरिक एगोल के साथ काम कर रहे पीएचडी के छात्र एतान क्रूस ने इसकी पुष्टि की है। इस ग्रह के बारे में 1973 में एक खगोलविद ने अनुमान लगाया था।

दुबई में भारतीय गिरफ्तार

दुबई। एक 21 वर्षीय भारतीय युवक को नकली सीआइडी अधिकारी बन दो बांग्लादेशी नागरिकों से मारपीट और लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमीरात 24/7 ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि युवक दुबई में इलैक्ट्रीशियन का काम करता है।

पढ़े: पुलिस को नहीं मिले डायना की हत्या के पुख्ता सुबूत

डायना की कार का पीछा कर रहे थे एसएएस यूनिट के सैनिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।