विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बदायूं मामले में कार्रवाई की मांग की

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jun 2014 07:52 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो लड़कियों के दुष्कर्म और हत्या से सहमे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो लड़कियों के दुष्कर्म और हत्या से सहमे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने यौन हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने समाज से मानसिकता में बदलाव की अपील की।

मून ने कहा, 'पिछले दो हफ्तों में नाइजीरिया से पाकिस्तान और कैलिफोर्निया से भारत तक, दुनिया के हर कोने से महिलाओं के खिलाफ हिंसा की खबरें मिली हैं। खासतौर पर घरों में शौचालय न होने के कारण बाहर निकली दो लड़कियों के साथ भारत में हुई नृशंस घटना से मैं सहम गया हूं।' मून ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा शांति और सुरक्षा का मसला है। यह मानवाधिकार और विकास का मामला है। सभी देशों को सभी मोर्चो पर कदम उठाते हुए महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए। समाज को भी 'लड़के तो लड़के ही होते हैं' जैसी विध्वंसकारी सोच से बाहर आना होगा। समाज को यौन हिंसा के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाने की जरूरत है।

पढ़ें: बदायूं दुष्कर्म हत्याकांड को लेकर कमिश्नर का दौरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।