विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्रोहियों ने मार गिराए यूक्रेन के दो लड़ाकू विमान

By Edited By:
Updated: Wed, 23 Jul 2014 09:19 PM (IST)

रूस समर्थक विद्रोहियों ने बुधवार को पूर्वी यूक्रेन में यूक्रेन के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया। यूक्रेन की सेना के प्रवक्ता ओलेक्सी दमित्रास्किवस्की की ओर से यह जानकारी दी गई है। कछ दिन पहले मलेशियाई विमान (फ्लाइट एमएच 17) को मार गिराए जाने के बाद यह घटना हुई है।

News Article Hero Image

कीव। रूस समर्थक विद्रोहियों ने बुधवार को पूर्वी यूक्रेन में यूक्रेन के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया। यूक्रेन की सेना के प्रवक्ता ओलेक्सी दमित्रास्किवस्की की ओर से यह जानकारी दी गई है। कुछ दिन पहले मलेशियाई विमान (फ्लाइट एमएच 17) को मार गिराए जाने के बाद यह घटना हुई है।

दमित्रास्किवस्की ने बताया, 'यूक्रेन के दो सुखोई लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है। इसे उड़ा रहे पायलटों के बारे में पता नहीं चल सका है। जिस जगह पर इन लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है, वह एमएच 17 के दुर्घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर है।' हालांकि एक अन्य सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि विद्रोहियों द्वारा अन्य स्थल पर रॉकेटों से लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है। उनके मुताबिक दोनों पायलट पैराशूट से बाहर आने में सफल हुए।

इस बीच यूक्रेन के प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक ने कहा है कि कीव आतंकियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष मदद करने वाले रूसी लोगों व कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा। वहीं यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि रूस समर्थक अलगाववादी दोनेत्स्क के बाहरी क्षेत्र से हट रहे हैं और पूर्वी यूक्रेन के इस शहर के मध्य में जा रहे हैं। यूक्रेन के सरकारी बलों ने सशस्त्र विद्रोहियों को उनके गढ़ दोनेत्स्क और पास के लुहांस्क शहर की ओर खदेड़ दिया है। सरकारी बलों ने दोनों शहरों के चारों ओर के गांवों और उपनगरीय क्षेत्रों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है।

पढ़ें : यूक्रेन से रवाना हुए विमान यात्रियों के शव

पढ़ें : एमएच 17: विद्रोहियों ने सौंपे शव, ब्लैक बॉक्स