विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में शार्ली अब्दो के खिलाफ सड़कों पर उतरे धार्मिक संगठन

By Gunateet OjhaEdited By:
Updated: Fri, 16 Jan 2015 05:18 PM (IST)

साप्ताहिक पत्रिका शार्ली अब्दो में छपे पैगंबर मुहम्मद साहब के कार्टूनों के विरोध में पाकिस्तान में धार्मिक संगठनों के नेता सड़कों पर उतर आए हैं।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। साप्ताहिक पत्रिका शार्ली अब्दो में छपे पैगंबर मुहम्मद साहब के कार्टूनों के विरोध में पाकिस्तान में धार्मिक संगठनों के नेता सड़कों पर उतर आए हैं। इन संगठनों ने शुक्रवार को काला दिवस के तौर पर मनाया। वहीं, कुवैत में भी फ्रांसीसी दूतावास के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।

शार्ली अब्दो के पेरिस स्थित दफ्तर पर आतंकी हमले के बाद प्रकाशित पहले अंक के कवर पेज पर पैगंबर मुहम्मद साहब का कार्टून छापा गया था। पाकिस्तान में इसे गैर इस्लामिक करार देते हुए कई धार्मिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने बृहस्पतिवार को ही विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी। शुक्रवार को 20 धार्मिक समूहों वाले तहरीक-ए-रसूल, जमात-ए इस्लामी, जमात-उद दावा, जमायत उलेमा-ए इस्लाम-एफ और जमायत उलेमा-ए पाकिस्तान आदि संगठन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इसकी शुरुआत लाहौर के चौबुर्जी से की गई। प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी संसद में शार्ली अब्दो में छपे कार्टूनों के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया गया था।

शार्ली अब्दो पत्रिका के खिलाफ कुवैत में भी प्रदर्शन हुआ। इस्लामिक संगठनों ने यहां के फ्रांसीसी दूतावास के समक्ष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

पढ़ेंः विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ेंः शार्ली अब्दो के कार्टूनों के खिलाफ पाक संसद में निंदा प्रस्ताव