विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सद्दाम ने स्विस बैंक में जमा कर रखा था धन

By Edited By:
Updated: Sun, 28 Oct 2012 09:35 PM (IST)

इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी हुए भले नौ साल का समय बीत गया हो, लेकिन उनसे जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जो सामने आने बाकीहैं। जर्मनी के खुफिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी हुए भले नौ साल का समय बीत गया हो, लेकिन उनसे जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जो सामने आने बाकीहैं। जर्मनी के खुफिया विभाग ने दावा किया है कि हुसैन नेस्विस बैंक में धन जमा कर रखा था। खास बात यह है कि यह पैसा हुसैन के नाम पर न होकर ब्रिटिश इंजीनियर साद अल-हिली के पिता खादिम अल हिली के खाते में जमा था। फ्रांस के अखबार ले मोंडे ने यह खबर प्रकाशित की है। इस खबर को द पोटेंशियल लिंक्स बिटवीन अल-हिलीज एंड सद्दाम शीर्षक से प्रकाशित किया है।

साद अपने पिता के कारण सद्दाम के संपर्क में थे। खादिम 1970 में इराक से ब्रिटेन आ गए थे। इसके बावजूद सद्दाम के धन को स्विस बैंक में जमा करने और फ्रांस में संपत्ति खरीदने में मदद करते थे। उनके खाते में करीब 840000 पौंड [सात करोड़ 24 लाख] रुपये होने की संभावना है। पिता की मृत्यु के बाद साद इस खाते का उपयोग करते थे। संपत्ति विवाद को लेकर साद का अपने भाई से विवाद चल रहा था। फ्रांस में छुट्टियां मनाने गए साद, उनकी पत्‍‌नी, इकबाल और उनकी सास की गत पांच सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में साद की सात वर्षीय बेटी जैनब बुरी तरह घायल हो गई थी। वहीं उनकी चार साल की बहन जीना को गहरा आघात लगा था। जीना और जैकब फिलहाल ब्रिटेन में हैं। उन्हें गुप्त स्थान पर रखा गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर