विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक को अपनी करतूतों की चिंता नहीं, मोदी से परेशानी

By Manish NegiEdited By:
Updated: Sat, 08 Oct 2016 06:05 PM (IST)

सरताज अजीज का कहना है कि मोदी के कार्यकाल में उन्हें संबंध सुधरने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई देती है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद, (आइएएनएस)। भारत के साथ संबंधों में आई तल्खी के लिए पाकिस्तान अपनी करतूतों को जिम्मेदार नहीं मानता। उलटे उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परेशानी होने लगी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज का कहना है कि मोदी के कार्यकाल में उन्हें संबंध सुधरने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई देती है।

अजीज ने शुक्रवार को कहा कि हम इस क्षेत्र में भारत के अधिनायकवादी रवैये का विरोध करते हैं। हम समानता के आधार पर आपसी संबंधों को आगे ले जाने के पक्षधर हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भारत-पाकिस्तान सीमा को सील करने के बयान पर अजीज ने कहा कि इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। बस, लोगों की आवाजाही और कारोबार होते रहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद पाकिस्तानी आतंकियों के लगातार हमलों से आपसी संबंधों में काफी खटास आ गई है।

नवाज शरीफ के सांसद बोले- क्या हाफिज सईद अंडे देता है जो हम उसे पाल रहे हैं?