विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलकायदा के चंगुल से छूटे सऊदी राजनयिक अब्दुल्ला अल-खालिदी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2015 08:42 PM (IST)

तीन साल अलकायदा के चंगुल में रहने के बाद सऊदी राजनयिक अब्दुल्ला अल-खालिदी रिहा हो गए हैं। उन्हें यमन में अगवा कर लिया गया था। यमन के गृह मंत्रालय ने सना स्थित सऊदी अरब के राजदूत के रिहा होने की जानकारी दी।

News Article Hero Image

सना। तीन साल अलकायदा के चंगुल में रहने के बाद सऊदी अरब राजनयिक अब्दुल्ला अल-खालिदी रिहा हो गए हैं। उन्हें यमन में अगवा कर लिया गया था। यमन के गृह मंत्रालय ने सना स्थित सऊदी अरब के राजदूत के रिहा होने की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण बंदरगाह शहर अदेन में सऊदी राजदूत खालिदी को रविवार को शाबवा में जनजातीय नेताओं के हवाले किया गया। इस क्षेत्र में अलकायदा की अरबी शाखा सक्रिय है। खालिदी को 28 मार्च 2012 को यमन में उनके घर के सामने से अगवा कर लिया गया था। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अधिकारी ने खालिदी के रियाद पहुंचने की जानकारी दी।

सऊदी अरब ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया है कि खालिदी कहां थे और उनके गायब होने के पीछे किन लोगों का हाथ था। उनके रिहा होने की प्रक्रिया का भी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि यमन ने इसके पीछे अलकायदा की शाखा को जिम्मेदार बताया है। अलकायदा की अरब शाखा प्राय: अपने साथियों को जेलों से छुड़ाने और फिरौती के लिए लोगों को अगवा करती है। अब तक इसने लगभग सभी बंधकों को सुरक्षित रिहा किया है।

पढ़ें: सऊदी में विवादों में घिरी मिशेल, स्कॉर्फ नहीं बांधने पर आलोचना

नहीं रहे साऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला, मोदी ने जताया शोक

पाक समेत चार देशों की महिलाओं से शादी नहीं कर सकते साऊदी पुरुष