विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता दिवस पर शरीफ ने उछाला कश्मीर का मुद्दा

By Edited By:
Published: Thu, 14 Aug 2014 07:58 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कश्मीर का मुद्दा उछाला है।

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कश्मीर का मुद्दा उछाला है। इस्लामाबाद में स्वतंत्रता दिवस परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव का प्रमुख कारण है। उन्होंने इस मुद्दे का शांतिपूर्ण हल निकालने की अपील की ताकि दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत करने के लिए नए रास्ते खोजे जा सकें।

शरीफ ने कहा, 'हम पूरी गंभीरता से कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण हल निकालना चाहते हैं ताकि भारत और पाकिस्तान तनाव के मुख्य कारण को दूर कर अपने संबंधों को मजबूती प्रदान कर सकें।'

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ आतंकवाद जैसे छद्म युद्ध में लगे रहने का आरोप लगाने के शीघ्र बाद शरीफ ने यह टिप्पणी की है। पाकिस्तान और भारत वाकयुद्ध में लगे रहे हैं।

अपने संबोधन में शरीफ ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारना उनकी सरकार की विदेश नीति का मुख्य सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है। हम देश के भीतर शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि हमारी सीमाओं पर भी शांति रहे। इस समारोह में तीनों सेनाओं के प्रमुख, मंत्री, राजनयिक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद की ओर किया कूच सरकार विरोधी हजारों प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को लाहौर से इस्लामाबाद की ओर कूच किया। इस्लामाबाद में ¨हसा की आशंका उत्पन्न हो गई है और इसे किले में तब्दील कर दिया गया है। अंतिम समय में कोर्ट द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने संबंधी फैसले से प्रदर्शनकारी उत्साहित हो गए और इस्लामाबाद की ओर कूच कर गए। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान और धार्मिक नेता ताहिर-उल-कादरी लोगों के साथ इस्लामाबाद में जमा होना चाहते हैं ताकि शीघ्र चुनाव कराने के लिए शरीफ पर दबाव बनाया जा सके। जबकि करीब एक साल पहले ही शरीफ ने चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी।

पढ़ें: आजादी के जश्न के बीच पाकिस्तान में सरकार विरोधी जंगी प्रदर्शन

पढ़ें: सरकार गिराने की कोशिश सफल नहीं होने दूंगा: शरीफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।