विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में अहमदी समुदाय के छह लोगों पर ईशनिंदा का आरोप

By Edited By:
Updated: Wed, 14 May 2014 05:16 PM (IST)

लाहौर। पाकिस्तान में अब अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के 6 लोगों पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है। देश में इस तरह का यह सबसे ताजा मामला है। अभी दो दिन पूर्व पुलिस ने 58 वकीलों पर यह आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था।

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान में अब अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के 6 लोगों पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है। देश में इस तरह का यह सबसे ताजा मामला है। अभी दो दिन पूर्व पुलिस ने 58 वकीलों पर यह आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था।

पुलिस में दर्ज एफआइआर के अनुसार यहां से करीब 70 किमी दूर शारकपुर गांव में गत दिवस किसी धार्मिक मामले पर बहस के दौरान अहमदी समुदाय के 6 लोगों ने एक दुकान की दीवार पर लगा इस्लामिक कलेंडर फाड़ डाला। घटना के बाद बड़ी तादाद में अल सुन्नतवल जमात के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और लाहौर जाने वाली सड़क को कई घंटे तक जाम रखा। वे आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना के बाद शारकपुर गांव से अहमदी समुदाय के लोग हिंसा के डर से पलायन कर गए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान में ईशनिंदा का मामला बेहद संवेदनशील है। इसमें फांसी तक की सजा हो सकती है। वर्ष 2011 में पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर और अल्संख्यक मामलों के मंत्री शाहबाज भट्टी की दो अलग-अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई थी क्योंकि इन दोनो ने कानून में बदलाव की वकालत की थी।