Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    70 घंटे और 6272 किमी की दूरी तय कर स्‍पेन पहुंचा सोलर इंपल्‍स

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2016 04:14 PM (IST)

    70 घंटो में करीब 6272 किमी की दूरी तय करने के बाद सोलर इंपल्‍स विमान आज स्‍पेन पहुंच गया। यह विमान स्‍पेन के सेविले एयरपोर्ट पर आज सुबह करीब 7:40 निनट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सेविले (स्पेन)। दुनियाभर का चक्कर लगाने वाले सोलर इंपल्स ने एक बार फिर से न्यूयार्क से स्पेन के बीच की सत्तर घंटों में तय कर कामयाबी की एक नई उड़ान भरी हैै। इस उड़ान के दौरान इस विमान ने सिर्फ सोलर पावर का ही इस्तेमाल किया। यह इस विमान की पहली अटलांटिक पार उड़ान थी। यह विमान स्पेन से सेविले एयरपोर्ट पर सुबह करीब 7:40 निनट पर उतरा। वहांं पर इस विमान के पायलट ओर बरट्रांड पिकार्ड का स्वागत वहां मौजूद टीम ने ताली बजाकर किया।

    स्पेन पहुंचने के बाद पिकार्ड ने इस यात्रा को अद्वितीय बताया। उन्होंने बताया कि मोनाको में मौजूद इस विमान के मिशन कंट्रोल सेंट्रल से इसका सीधा प्रसारण इंटरनेट पर भी किया गया। इस विमान ने सोमवार को न्यूयार्क से उड़ान भरी थी। स्पेन पहुंचने के बाद पिकार्ड ने गुड मार्निंग स्पेन लिखकर एक ट्वीट भी किया। स्पेन में उन्होंने कहा कि उनका सपना आज सच हो गया। करीब 6272 किमी की यात्रा के बाद यह विमान स्पेन पहुंचा है।